गुना

जरा सी बारिश में भर जाता है अंडरब्रिज में पानी, डेड बॉडी को ट्रेक्टर-ट्रॉली से निकाला: रेलवे को नहीं दिखाई देती जनता की परेशानी

गुना डेस्क :

प्रदेश सहित जिले में भी रविवार को मॉनसून ने दस्तक दे दी। जिले के सभी इलाकों में रविवार को बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक तरफ जहां मॉनसून से किसानों के चेहरे खिल गए, वहां दूरी तरफ कुछ इलाकों में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत म्याना रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने से हुई। यहां एक एम्बुलेंस दो घंटे तक फंसी रही। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से डेढ़ बॉडी को ब्रिज पार कराया गया। वहीं शहर में सीवर लाइन के लिए खोदी गयी सड़क अब पानी मिलने से कीचड़ में तब्दील हो गयी। ऐसे में वहां कई वाहन फिसल गए।

बता दें कि रविवार को जिले में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। जिले के लगभग सभी इलाकों में मॉनसूनी बारिश हुई। हालांकि, किसी भी इलाके में बहुत तेज बारिश नहीं हुई। सभी जगह रिमझिम-रिमझिम बारिश हुई है। इसी के साथ ही किसानों ने भी बोवनी शुरू कर दी है। हर इलाके में बोवनी शुरू हो गयी है। इस बार सोयाबीन का रकबा बढ़ने की संभावना है। वहीं मक्का की बोवनी भी काफी मात्रा में किसान कर रहे हैं।

दो घंटे फांसी रही एम्बुलेंस आज म्याना में बारिश होने के कारण रेल्वे अंडर ब्रिज में पानी भर गया पानी अधिक होने के कारण कई घंटो तक आवागमन बाधित रहा। म्याना मार्ग यूपी, ललितपुर, नईसराय, अशोकनगर, चंदेरी को जोड़ता है। बता दें कि यह कोई नई समस्या नहीं है। जब से अंडर ब्रिज बना है उसी समय से म्याना वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की अंडर ब्रिज में पानी अधिक होने के कारण पूरन कुशवाह निवासी म्याना की डेड बॉडी क्रॉसिंग के समय फंस गई। मृतक पूरन कुशवाह का दो दिन पहले भदौरा घाटी पर एक्सीडेंट हुआ था। ग्वालियर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। ग्वालियर से बॉडी एंबुलेंस के द्वारा म्याना लाई जा रही थी। अंडरब्रिज में पानी होने के कारण 2 घंटे बॉडी फंसी रही। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से घर तक बॉडी को पहुंचाया।

अंडर ब्रिज के पानी में कई वाहन बंद हो गए जिनको ग्रामीणों की मदद से थक्का देकर बाहर निकाला गया। दो पहिया वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल कर रेलवे क्रॉसिंग पार की। थाना प्रभारी म्याना विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किसी खेत वाले ने पानी का रास्ता बंद कर दिया था, जिससे दूर तक का पानी अंडर ब्रिज में पहुंच रहा था। पंप जितना पानी निकाल रहा था उससे दोगुना पानी अंडर ब्रिज में आ रहा था। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से पानी की निकासी कराई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!