देशनई दिल्ली

BREAKING NEWS: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, NEET विवाद पर सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली डेस्क:

नई दिल्ली। देशभर में NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इसकी जानकारी सार्वजनिक की। करीब 36 दिनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच आया यह फैसला केंद्र सरकार के लिए एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों का संकेत दिया है। हाल ही में NTA के कई अधिकारियों पर कार्रवाई, संस्थागत बदलाव और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानूनी एवं तकनीकी उपायों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं, NEET पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!