विदिशा

आजीविका मिशन के तहत गठित स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण: बनाई सामग्री की लगाई प्रदर्शनी, विदिशा कलेक्टर भी रहे मौजूद

विदिशा डेस्क :

आज रविवार को विदिशा के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में आज आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले भर के सभी तहसीलों से आई स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया।

स्व सहायता समूह को किस प्रकार से आगे बढ़कर काम करना है और शासन की तरफ से उन्हें किस प्रकार की सहायता मिल सकती है उसके बारे में भी यह प्रशिक्षण में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उन के माध्यम से तैयार खाद्य सामग्री भी अधिकारियों को परोसी गई। जिसे देखकर अधिकारियों ने महिलाओं का हौसला अफजाई किया।

इस प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश तुकाराम भरसट के अलावा आजीविका मिशन के जिला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाएं सभी लाडली बहना की पात्र हैं उन्हें मिलने वाले हर महीने के रुपए से भी उन्हें काफी मदद होगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!