गुनामध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़- आरोन में सरकारी शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला, मौत: बेटा और कर्मचारी घायल; परिजनों का आरोप- पूर्व सरपंच ने लोगों के साथ मिलकर मारा

गुना डेस्क :
गुना के आरोन इलाके में सरकारी शिक्षक पर हमला कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उसका बेटा और कर्मचारी घायल हैं। मामला शनिवार शाम, जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है।

मृतक स्कूल से वापस आ रहा था तब ही किसी ने उन पर हमला किया।
जानकारी के अनुसार आरोन इलाके के गेहूखेड़ा के रहने वाले ब्रह्मदास अहिरवार (50) पुत्र हनुमत अहिरवार वर्ग दो के शिक्षक हैं। वह कला विषय पढ़ाते थे और माता मूडरा हाई स्कूल में पदस्थ थे। गांव में एक बीघा जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था।
ब्रह्मदास अहिरवार का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने सीमांकन का आवेदन दिया, जिसके बाद सीमांकन हुआ था। राजस्व विभाग ने जमीन नापी, तो जमीन इनकी निकली। विभाग ने जमीन का कब्जा इन्हें दे दिया था। उसके बाद भी सामने वाला पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता था।
अस्पताल लाते समय दम तोड़ा
परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह ब्रह्मदास अहिरवार रोजाना को तरह स्कूल में पढ़ाने गए। इसके बाद दोपहर 3 बजे के आसपास वह स्कूल से लौटे। गांव के बाहर ही स्थित वेयरहाउस पर वह बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और फरसे, लुहांगी सहित अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इसमें ब्रह्मदास, उनके बेटे सत्या और वेयरहाउस पर काम करने वाला कर्मचारी निक्की जाटव गंभीर घायल हो गए।
गांव से अस्पताल लाते समय ब्रह्मदास ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके बेटे और कर्मचारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनका एक और बेटा डॉक्टर है। सूचना मिलने पर आरोन पुलिस मौके पर पहुंची। वहां TI जिला अस्पताल पहुंच गए। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है।
जमीन विवाद गांव के ही पूर्व सरपंच रघुवीर कोरी सहित अन्य लोगों से उनका विवाद चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार गांव के पूर्व सरपंच रघुवीर कोरी, वीर सिंह, भद्दू, अमर सिंह, दिमान सिंह, लखन, संतोष, कमल सिंह, सोनू, रवि सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!