विदिशामध्यप्रदेश

आनंदपुर में शुरू हुई प्रीमियम आई ओपीडी, अब कम इंतजार में मिलेंगी आधुनिक नेत्र सेवाएं

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने बढ़ाई उपचार क्षमता, अस्पताल में हर साल 50 हजार से ज्यादा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

आनंदपुर डेस्क :
हजारों नेत्र रोगियों को अब और अधिक आधुनिक, तेज एवं व्यवस्थित उपचार मिल सकेगा। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर ने अपने नेत्र चिकित्सालय में नव-निर्मित प्रीमियम आई ओपीडी का शुभारंभ कर दिया है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, अत्याधुनिक नेत्र जांच, ऑपरेशन से पहले और बाद की काउंसलिंग सहित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। नई ओपीडी का उद्घाटन ट्रस्ट के न्यासी श्री एन. बी. लोहानी ने डॉ. विष्णु एस. जोबनपुत्रा एवं भारतीबेन जोबनपुत्रा सुरेश उपाध्याय की उपस्थिति में किया।
नई प्रिमियम आई ओपीडी को मरीजों की सुविधा को केंद्र में रखकर विकसित किया गया है। यहां विशाल प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित पंजीयन व्यवस्था, आधुनिक जांच कक्ष और अलग-अलग परामर्श कक्ष बनाए गए हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद सेवाएं पहले से अधिक सुचारु रहेंगी और प्रतीक्षा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस विस्तार से प्रतिदिन अधिक मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
श्री सदगुरु सेवा।संघ ट्रस्ट का यह नेत्र चिकित्सालय पहले से ही प्रदेश के प्रमुख नेत्र चिकित्सा केंद्रों में शामिल है। अस्पताल में पिछले आठ वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष 50 हजार से अधिक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि के आधार पर यह अस्पताल मध्यप्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर ट्रस्ट का ही चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय है, जहां हर साल करीब डेढ़ लाख नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाते हैं।
विदिशा जिले में सर्वसुविधायुक्त नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित यह अस्पताल आसपास के जिलों के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले मरीजों के लिए भी भरोसे का केंद्र बन चुका है। बड़ी संख्या में मरीज यहां ऑपरेशन और उपचार के लिए पहुंचते हैं। नई प्रीमियम आई ओपीडी शुरू होने से अस्पताल की सेवा क्षमता और बढ़ेगी तथा मरीजों को कम समय में बेहतर और अधिक सुविधाजनक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
Newsupdate24x7 फैक्ट
हर साल 50 हजार से अधिक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन।
मध्यप्रदेश में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के मामले में दूसरा स्थान।
आधुनिक जांच, परामर्श और काउंसलिंग की सभी सुविधाएं अब एक ही ओपीडी में।
राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से इलाज के लिए पहुंचते हैं मरीज।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!