विदिशा

विदिशा में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के प्रभार बदले, कलेक्टर ने जारी किए नए पदस्थापना आदेश

विदिशा डेस्क :

जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य आवंटन में व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई तहसीलों में पदस्थ करते हुए न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार बासौदा रहे अरविंद कुमार यादव को तहसीलदार गुलाबगंज बनाया गया है। वहीं स्थानांतरण उपरांत उपस्थित होने पर अतुल श्रीवास्तव को तहसील गंजबासौदा में न्यायालयीन कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। भू-संसाधन प्रबंधन में पदस्थ रहीं सविता पटेल को अतिरिक्त तहसीलदार बासौदा के रूप में न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। गुलाबगंज की तहसीलदार पलक पिडिहा को स्थानांतरित कर जिला कार्यालय में तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन पदस्थ किया गया है। इसी तरह दिलीप चौरसिया को तहसीलदार लटेरी तथा जगनप्रसाद सौर को अतिरिक्त तहसीलदार नटेरन पदस्थ करते हुए न्यायालयीन एवं गैर-न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं।

नायब तहसीलदारों में भी बदलाव किए गए हैं। ऋषभ परतेती को लटेरी में गैर-न्यायालयीन कार्यों के साथ शाहखेड़ा वृत्त का न्यायालयीन प्रभार दिया गया है। दोजीराम अहिरवार को सिरोंज में मंडल-4 के न्यायालयीन कार्यों के साथ गैर-न्यायालयीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। रतिराम अहिरवार को बासौदा में यथावत रखते हुए उदयपुर वृत्त का न्यायालयीन कार्यभार सौंपा गया है। अनुराग रावत को कुरवाई में गैर-न्यायालयीन कार्यों के साथ पीकलोन वृत्त के न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!