नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री – सीएम मनोहर आज देंगे 3 बड़ी परियोजनाओं की सौगात:0० अनाज मंडी में BJP की भारत गौरव रैली

नई दिल्ली डेस्क :

हरियाणा के सोनीपत में आज अनाजमंडी में भाजपा की भारत गौरव रैली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम मनोहर लाल इसमें 890 करोड़ रुपए की लागत से बने 11 फ्लाई ओवरों और नेशनल हाईवे 44 के 30 किलोमीटर लंबाई की सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगे। दिल्ली से पानीपत तक जीटी रोड को 8 लेन का बनाया गया है और इसके दूसरे चरण में हुए कार्य को आज लोगों को समर्पित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे सोनीपत में दिल्ली से पानीपत तक 8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे करनाल के गांव कुटैल में करनाल ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना कुल 35 किलोमीटर लंबी है और इस पर करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इसी तरह शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री अंबाला जिले के गांव जंडली में अंबाला ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है और इस पर कुल 1100 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार सड़क नेटवर्क को निरंतर मजबूत बना रही है।

सोनीपत में 5 फ्लाई ओवर

सोनीपत में मंगलवार को जिन 11 फ्लाईओवरों का लोकार्पण है, इनमें से 4 फ्लाईओवर दिल्ली की सीमा में हैं और शेष हरियाणा की सीमा में। सोनीपत जिला की सीमा में 5 फ्लाईओवर आते हैं जबकि शेष 2 फ्लाई ओवर पानीपत जिले की सीमा में है।

सोनीपत की सीमा में कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया टी-जंक्शन, एचएसआईआईडीसी कुंडली (निफ्टम चौक), बढख़ालसा-पीतमपुरा जंक्शन तथा एचएच-17 (बीसवांमील चौक) पर फ्लाई ओवर बना है। इसके अलावा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट गन्नौर फ्लाईओवर भी इनमें से एक है। पानीपत की सीमा में गांव सिवाह छाजपुर एवं न्यू बस स्टैंड पानीपत जंक्शन और बीबीएमबी, एनएफएल-इंडस्ट्रियल एरिया जंक्शन शामिल है।

भाजपा प्रभारी बिप्लब देव भी पहुंचेंगे

भारत गौरव रैली में भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी हिस्सा लेंगे। सोनीपत सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। जो विशेष उपलब्धियों से भरा हुआ है। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!