भोपाल

अपराधियों में खौफ नहीं: कांग्रेस की सरकार बनी तो पुलिस कमिश्नर सिस्टम होगा खत्म, नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुई 6 लोगों की हत्या के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को पुलिस का फेलियर बताया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 15 दिनों से लगातार इस बात की क्षेत्र में चर्चा थी कि समझौता हो गया है, लेकिन कोई घटना हो सकती है। इसके बाद भी पुलिस और सीआईडी को कोई जानकारी नहीं थी। पूरी तरीके से पुलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अपराध घटे नहीं बल्कि और ज्यादा बढ़े है। अगर कांग्रेस सरकार बनी तो पुलिस कमिश्नर सिस्टम बंद करेंगे।

अपराधियों में खौफ नहीं

गोविंद सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है। रोजाना महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं सामने आ रही है। राजधानी भोपाल और इंदौर में भी कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि और भी घटनाएं बढ़ रही है। यह सिस्टम सिर्फ चापलूसों के महिमामंडन के लिए लागू किया गया। यह सिर्फ पैसे का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आती है तो कमिश्नर प्रणाली को खत्म किया जाएगा। कमिश्नर प्रणाली के जरिए अवैध शराब और जुआ सट्टा खिलाने का काम किया जा रहा है। नेताओं को पूरी तरीके से संरक्षण सरकार का है, मध्य प्रदेश पर करोड़ों रुपए का कर्ज है।

कांग्रेस की सरकार आई तो पुलिस कमिश्नर सिस्टम को बंद करेंगे
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पुलिस कमिश्नर सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। ये सिर्फ पैसे का दुरुपयोग है। आगे उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि मप्र में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अपराध के मामले बढ़े है। यह सिस्टम सिर्फ चापलूसों के महिमामंडन के लिए लागू किया गया। सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मुरैना की घटना में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!