गुना

गुना में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र: कलेक्टर ने ली सेल्फी

आजीविका मिशन ने कलेक्ट्रेट में स्थापित किया सेल्फी पॉइंट

गुना डेस्क :

हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत कलेक्टर तरूण राठी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा जन जागरूकता केउद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक सोनू सुशीला यादव ने बताया कि इसी क्रम मे आजीविका मिशन द्वारा नवाचार करते हुये कलेक्ट्रेट परिसर में सेल्फी पाइन्ट भी स्थापित किया गया है।

इसका शुभारंभ कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा किया गया। सेल्फी पाईन्ट पर कलेक्ट्रेट में आने वाले आम नागरिक एवं अधिकारी / कर्मचारी बहुत उत्साह के साथ हर घर तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर बहुत गर्व महसूस कर रहे है। उक्त सेल्फी पाइन्ट को आम नागरिको के लिए 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउन्ड पर भी स्थापित किया जाएगा। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा जिला पंचायत परिसर गुना मे तिरंगे के विक्रय के लिए विक्रय केन्द्र भी स्थापित किया गया है। यहां से सभी विभागों को तिरंगे का विक्रय किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्व सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव में तिरंगा रेली का आयोजन, मेंहदी प्रतियोगिता दीप प्रज्वलन रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को अपने घर मे तिरंगा फहराने के लिये जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!