Uncategorized

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूर्णाहुति हवन में हुए शामिल: कन्याओं को भोजन परोसा

विदिशा डेस्क :

पूरे देश में गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। विदिशा के रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर में गणेश उत्सव की शुरुआत के साथ ही अखंड रामायण पाठ चल रहा है। जिसमें मंगलवार को शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज विदिशा पहुंचे और गणेश मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर में चल रहे अखंड रामायण के पाठ में रामायण की चौपाई के साथ भजनों को भी गाया। इसके साथ ही उन्होंने हवन में शामिल होकर यज्ञ में पूर्णा हुति दी। इसके बाद भगवान गणेश की महा आरती की। गणेश मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और साधना सिंह ने भंडारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भंडारी की समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह में उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को भोजन कराया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!