इंदौर

BREAKING NEWS- बारिश के बीच 15 घरों पर चला बुलडोजर: इंदौर में बिल्डर की जमीन पर बने हैं 75 अवैध मकान

इंदौर डेस्क :

इंदौर नगर निगम ने बारिश के बीच 15 घरों पर बुलडोजर चला दिया। निगम का अमला एक बिल्डर की जमीन पर बने 75 अवैध मकान ढहाने पहुंचा था। रहवासियों के भारी विरोध के बीच कार्रवाई रोकनी पड़ी।

निगम का अमला शुक्रवार सुबह जेसीबी और पुलिस बल के साथ न्याय नगर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा और हाथापाई हुई। रहवासियों ने निगम अमले पर हमला कर दिया। कुछ लोग जेसीबी के सामने लेट गए। निगम अमले पर पथराव भी किया। निगमकर्मियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

विवाद के बीच एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। विरोध बढ़ता देख कार्रवाई रोक दी गई। अब रहवासियों को मकान खाली करने के लिए 6 अगस्त तक का समय दिया गया है।

एडीएम रोशन राय और एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने बताया कि ये मकान श्रीराम बिल्डर के नाम पर दर्ज जमीन पर बने हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इनको हटाया जा रहा है। 15 मकानों को ढहाया गया।

8 अगस्त को कोर्ट में जवाब देना है, इसलिए कार्रवाई

श्रीराम बिल्डर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मकान अवैध मानते हुए हटाने के निर्देश दिए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के संबंध में प्रशासन को 8 अगस्त को जवाब पेश करना है।

आसरा तलाश रहे बेघर हुए लोग

रहवासियों को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं मिला। बरसते पानी में बेघर हुए परिवार रहने का आसरा नहीं बचा। कुछ परिवार आसपास के अन्य घरों में आश्रय ले रहे हैं। कुछ परिवार आसरा तलाश रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!