राजस्थान

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चें को लगाया 8.5 करोड़ का इंजेक्शन: ठीक से बैठ भी नहीं पाता था

जयपुर डेस्क :

जयपुर में जेके लोन हॉस्पिटल में शनिवार को 26 महीने के अर्जुन जांगिड़ को 8.5 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगाया गया। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-1 से पीड़ित अर्जुन की ये बीमारी पिछले साल दिसंबर में डिटेक्ट हुई थी। अर्जुन के पिता ने बताया कि इतना महंगा इलाज करवाना हमारे परिवार के लिए संभव नहीं था। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने क्राउड फंडिंग के लिए गाइड किया, जिसमें हमें हर सेक्टर से सहयोग मिला।

अर्जुन का इलाज कर रहे रेयर डिजीज सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर प्रियांशु माथुर ने बताया कि अर्जुन की इस बीमारी के कारण वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा। ये बीमारी दुर्लभ है, जिसके कारण इसका इलाज भी बहुत महंगा पड़ता है।

शिक्षा विभाग से मिला सपोर्ट

अर्जुन की मां पूनम जांगिड़ शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, सचिव कृष्ण कुणाल समेत विभाग के तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने आर्थिक सहयोग देकर मदद की। निदेशक की ओर से विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पत्र लिखकर आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!