ग्वालियर

ग्वालियर में महिला की हत्या: गुपचुप किया अंतिम संस्कार: जाने क्या हैं पूरा मामला

ग्वालियर डेस्क :

ग्वालियर में एक महिला की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। इसलिए क्योंकि शादी के 16 साल साल बाद भी उसे बेटा नहीं हुआ था। उसकी तीन बेटियां हैं। ससुराल वालों ने हत्या के बाद मायके वालों को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। घटना बीती 3 मार्च की है। मायके पक्ष को जब पता चला तो उन्होंने थाने में शिकायत की थी। दो महीने जांच करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मायके वालों का आरोप- ससुराल में होती थी मारपीट

ग्वालियर देहात इलाके में बेहट के रहने वाले रामाधार सिंह गुर्जर ने बताया, ‘बेटी विनीता की शादी 16 साल पहले बिलौआ थाना क्षेत्र के रौरा गांव में खेमराज पिता परशुराम से की थी। शादी के बाद विनीता को तीन बेटियां रेनू (11), जाह्नवी (3), खुशी (1) हुईं। कोई बेटा नहीं हुआ इसलिए ससुराल वाले उसे कोसते और मारते-पीटते थे। 3 मार्च को विनीता के पति खेमराज, ससुर परशुराम, सास लाली, जेठानी गुड्डी, जेठ रनछोर, जेठ राजाराम और मामा के लड़के अली बहादुर ने उसके साथ मिलकर मारपीट की। इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।

पति समेत सभी आरोपी फरार
पुलिस ने मायके वालों की शिकायत के आधार पर जब जांच पड़ताल की, तो मामला हत्या का सामने आया। इसके बाद शुक्रवार को खेमराज, परशुराम, लाली, गुड्डी, रनछोर, राजाराम और अली बहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एक विवाहित महिला को बेटा नहीं हुआ, तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी हत्या कर दी। मायके वालों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। जब मृतक महिला के परिजन को इस बात का पता चला तो वह थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!