ग्वालियर

VIDEO वायरल किया, इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, रिश्ता तोडा तो किए:

ग्वालियर डेस्क :

ग्वालियर में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार कुछ ही समय में झगड़े में बदल गया। युवती को रील्स में लड़का अच्छा लगता था, लेकिन जब उससे ऑफलाइन पहली मुलाकत हुई तो उसके बालों की सफेदी देखकर लड़की का माथा ठनका। जब उससे उम्र पूछी तो वह उससे 10 साल बड़ा निकला। जिस पर युवती ने दोस्त और प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया। अब युवक उसे ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा कि उससे रिश्ता तोड़ा तो वह उसके VIDEO वायरल कर बदनाम कर देगा। जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो युवक ने VIDEO वायरल कर दिए। इसका पता चलते ही युवती थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शहर के उनगर नगर ग्वालियर लधेड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसके मामा का घर भितरवार में है। कुछ समय पूर्व वह वहां गई थी तो वहां इंस्टाग्राम पर अरविंद बाथम नामक लड़के ने उसे सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू कर दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद उनके बीच रिश्ते गहरे हो गए और अरविन्द की डिमांड पर युवती ने अपने कुछ VIDEO उसे सेंड कर दिए। इसी बीच अरविंद ने युवती को प्यार का इजहार किया, जिसे भी युवती ने स्वीकार कर लिया था। अब युवती ने उससे मिलने की जिद्द की तो उसने कहा कि वह जब भी ग्वालियर आएगा तो उससे पक्का मिलकर जाएगा।

बालों की सफेदी से खुला उम्र का भेद

अभी कुछ समय पूर्व अरविन्द ग्वालियर आया था और युवती को मिलने के लिए स्टेशन बुलाया। युवती उससे मिलने के लिए स्टेशन जा पहुंची। यहां पर अरविन्द को देखते ही उसका माथा ठनका, क्योंकि उसके बालों में सफेदी झांक रही थी। जब अरविन्द से उसकी उम्र पूछी तो पता चला कि वह उससे 10 साल बड़ा है। इसका पता चलते ही युवती वहां से वापस आ गई और अरविन्द से बातचीत करना बंद कर दिया। उसने सोशल मीडिया और मैसेज में उसको इगनोर करना शुरू कर दिया।

ब्लैकमेल करने लगा, नहीं मानी बात तो VIDEO किया वायरल

जब युवती ने अरविंद से बात नहीं की तो अरविन्द ने धमकी दी कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो वह उसके VIDEO वायरल कर देगा। युवती ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया कि उसकी उम्र में काफी अंतर है और वह उससे संबंध रखना नहीं चाहती। जिसके बाद चार दिन पहले आरोपी ने उसके VIDEO एडिट कर वायरल कर दिए। जब इसका पता युवती को चला तो वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

घर से उठा लाई पुलिस

ग्वालियर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने भितरवार में दबिश दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकला था। पुलिस वापस आने वाली थी कि तभी पता चला कि वह कुछ ही दूरी पर छिपा हुआ है, जिस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती का इंस्टाग्राम फ्रेंड है और आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए हंै। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!