
आनंदपुर डेस्क :
लटेरी तहसील के ग्राम महोटी में सावन के आखिरी सोमवार को भक्तों द्वारा एक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। सावन की आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की कावड़ यात्री अनिल कुशवाहा ने बताया कि सिद्ध आश्रम आमझिर से कावड़ में जल भरकर पैदल यात्रा तय कर ग्राम महोटी में स्थित बाग वाले भोलेनाथ का पवित्र जल से जल अभिषेक किया है।

इस कावड़ यात्रा में लगभग 20 से अधिक भक्तगण सम्मिलित हुए और सभी ने बोल बम के जयकारे के साथ बड़े ही श्रद्धा भाव से कंधे पर कावड़ रखकर लाएं। जैसे ही ग्राम वासियों में पता चला कि ग्राम के कुछ भक्तगण बाग वाले भोलेनाथ का जल अभिषेक करने के लिए कावड़ यात्रा निकालकर ला रहे हैं गांव वालों ने सभी कावड़ यात्रियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत सत्कार किया।
बाग वाले ग्याप्रसाद पंडा जी ने बताया कि भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन होता है और सावन में भी सोमवार उनका अति प्रिय दिन है इस दिन भगवान भोलेनाथ का जो भी श्रद्धालु भक्तगण जलाभिषेक करते हैं भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।



