
आनंदपुर डेस्क :
संस्कृत सप्ताह के चतुर्थ दिवस में आज विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में श्री सद्गुरु संस्कृत वेद विद्यापीठ में समस्त छात्रों एवं शिक्षकों तथा बाहर से आए हुए अभिभावकों द्वारा प्रातः 7.00से लेकर 9.00बजे तक श्रावणी उपाकर्म संस्कार आचार्य कुलदीप पांडेय द्वारा संपन्न करवाए गए ,इसके पश्चात् सभी छात्रों द्वारा वेद भगवान का पूजन अर्चन आचार्य शिवनरेश गौतम जी द्वारा संपन्न करवाकर सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने नवीन अभिमंत्रित यज्ञोपवीत धारण किए ।

तत्पश्चात सभागार में प्राचार्य शिव त्रिपाठी द्वारा सामूहिक रूप सभी छात्रों को विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं छात्रों द्वारा भी एक दूसरे को संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई ।समस्त कार्यक्रम में प्राचार्य शिव त्रिपाठी,आचार्य शिवनरेश गौतम,आचार्य कुलदीप पांडेय,आचार्य प्रदीप शुक्ल एवं व्यवस्थापक संतोष राव तथा छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे ।




