विदिशा
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी रखी: भाईयो ने दिया रक्षा का वचन

आनंदपुर डेस्क :
रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार यह सोमवार 19 अगस्त को मनाया गया। यह रक्षा बंधन एक पर्व तक सीमित नहीं है। बल्कि यह भाई और बहन के अटूट प्रेम और बंधन का भी प्रतीक है। यही वजह है कि प्रतीक के तौर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं।


भाई बहन के प्रेम के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आनंदपुर सहित समूचे ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और भावपूर्ण तरीके से मनाया। बहनों ने अपने भाई के माथे पर रोली चंदन का तिलक लगाकर हाथ की कलाई पर राखी बांधी और दीर्घायु की कामना कर अपनी रक्षा का वचन लिया। राखी बंधवाने के पश्चात भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहना पर दुलार लुठाया और रक्षा का वचन देते हुए उपहार भी भेंट स्वरूप दिए।





