विदिशा

मतदाता जागरुकता अभियान: निकाली साइकिल रैली, 1400 से ज्यादा लोग हुए शामिल

विदिशा डेस्क :

लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज विदिशा में मतदान के प्रति जागरूकता और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के जिला प्रशासन के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यह साइकिल रैली एसएटीआई कॉलेज से शुरू हुई। जो शहर के मुख्य मार्ग पीतलमील चौराहा, खरीफाटक रोड, माधवगंज चौराहा, तिलक चैक से होते हुए खेल स्टेडियम में पहुंची। जहां साइकिल रैली का समापन हुआ। साइकिल रैली में शामिल लोग मतदाता जागरूकता के संदेश देते हुए चल रहे थे। मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बीके वैद्य, पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेश भरसट सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, युवक-युवतियां शामिल रहे।

साइकिल रैली में 1400 से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिला पंचायत सीईओ ’और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेश भरसट ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में जिले के सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान करें ताकि विदिशा जिला मतदान प्रतिशत के मामले में अव्वल रहें। इसलिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!