ब्रेकिंग – फोरलेन के किनारे पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव

न्यूज़ डेस्क :
तिंदोनिया गांव के एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालत में गुरुवार सुबह फोरलेन के किनारे पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराज मेहताब सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक गोपाल पिता मुंशीलाल धनगर पिछले कुछ समय से तनाव में थे।
घटना के पहले रात को वह घर पर ही थे। इसके बाद वे कब और कैसे पुलिया पर पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गुरुवार सुबह पुलिया के पास की दुकान पर जब एक स्थानीय किशोर पहुंचा तो उसने पेड़ पर शव को लटके देखा। इसके बाद उसने गांव में सूचना दी। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल लगभग एक डेढ़ महीने पहले वे बाइक चलाते समय नीचे गिर गए थे। इसके बाद अचानक उनके स्वभाव में परिवर्तन आ गया था, वे पूरी तरह से चुप रहने लगे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।