भोपाल

भोपाल सांसद को अनाथाश्रमों से बच्चे गोद लेने पर आपत्ति: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करें

भोपाल डेस्क :

भोपाल की सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिन्दुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने हिन्दुओं को अनाथाश्रमों से बच्चे गोद लेकर संतान सुख लेने का भी विरोध किया है।

गुरुवार को भोपाल में अपने आवास पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश में जब अधर्म बढ़ता है, देशद्रोह बढ़ता है, तो उसके कई कारण होते हैं। हमारे देश में रोहिंग्या आए, उनकी संतानें विभिन्न रूपों में आईं। वे वेश बदलकर रह रहे हैं। आतंकी गतिविधियां, चोरी, बदमाशी और गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं। बांग्लादेशियों की संतानें कभी देशभक्त नहीं हो सकते, यह गारंटी है।

हिन्दू कम संतानें पैदा कर रहे

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- सनातनी, हिन्दुओं की संतानों को मुस्लिम बरगलाकर, मतांतरण कराकर ले जा रहे हैं। हिंदू कम संतान पैदा कर रहा है। नहीं तो कर ही नहीं रहा। वह (हिन्दू) अनाथाश्रमों से लेकर माता-पिता के लाने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा है। मैं इसका विरोध कर करती हूं। खुद की संतानें अगर दो होती हैं, तो अच्छी हैं। मैं कहती हूं कि अगर देशभक्त लोग हैं, तो देश भक्तों को अपनी संख्या में लाकर देश बचाना चाहिए। नहीं तो विधर्मी हमें समाप्त करने पर तुले हैं। यह हमें बर्दाश्त नहीं।

अवैध मदरसों की जमीन तत्काल खाली करानी चाहिए

प्रदेश में अवैध मदरसों को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- अवैध मदरसों को तत्काल बंद करना चाहिए। उस भूमि को खाली करवाकर लोगों के विकास में लगाना चाहिए। वैसे, अवैध तो कुछ भी ठीक नहीं है। किसी को भी गैर कानूनी काम करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। शासन को कोशिश करनी चाहिए कि जो अवैध मदरसे चल रहे हैं, उनको खत्म करके तत्काल समाप्त करना चाहिए।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले लोग मुगल शासक थे, जिन्होंने देश को परतंत्र बनाए रखा। उनकी तारीफ करने वाले, उनके पक्ष में बोलने वाले, उनका महिमामंडन करने वाले लोग देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों को छानबीन कर लेना चाहिए। इनको देशद्रोह के तहत सजा देना चाहिए।

इंदौर में विवादित पर्चों को लेकर प्रज्ञा बोलीं

इंदौर में पर्चे बांटने की घटना पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- वह षड्यंत्रों को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार जो दारुल हर्ब से दारुल इस्लाम में परिवर्तित करने का सिद्धांत है। उसे वह पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। हर जगह जिस तरह से मतांतरण, लव जिहाद के केस और ऐसी गतिविधियां, HUT, PFI की गतिविधियां चल रही है। उनको देखते हुए यही कहूंगी कि यह अंदरूनी तौर पर एक संगठन पर प्रतिबंध लगता है, तो कई और खड़े हो जाते हैं। यह राक्षसी वृत्तियां हैं, यह इसी प्रकार से बढ़ेगी, लेकिन सनातन धर्मी आगे आकर इन पर विराम लगाते रहे हैं। आगे भी लगाते रहेंगे।

हम पाकिस्तान को मिलाने का प्रयास कर रहे
मौलाना मदनी के बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- मौलाना मदनी कभी देशभक्ति की बात नहीं करते। दूसरी बात यह कि भारत में रहने वाला हर शख्स भारतीय है। हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। यह हमारी संस्कृति कहती है। संविधान भी इसी तरह की बात रखता है। यहां सब के मत, सब के पंथों को सम्मान किया जाएगा, लेकिन अगर हम हिंदू हैं, तो हिंदुस्तान में हैं। हम विशेष तौर पर सनातनियों पर इस प्रकार का कुठाराघात होता है, तो हिंदुओं को बोलना पड़ता है।

बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने 21 मई को मुंबई में कहा था कि कर्नाटक में मुस्लिमों ने कांग्रेस को वोट दिया है। पार्टी ने वहां सरकार बना ली। अब वहां कांग्रेस बजरंग दल को बैन करे।’

पाकिस्तान बनाने वाले लोग या पाकिस्तान एक पंत के आधार पर, पूजा पद्धति के आधार पर, एक धार्मिक सिद्धांतों को लेकर एक देश बन गया है। जिनको लगता है कि वह अभी भी पाकिस्तान जैसा कोई देश बनाना चाहते हैं, तो उनकी गलतफहमी है। पाकिस्तान बनाया ही समझौतों के कारण है। अब जो हो चुका है, वह दोबारा नहीं होगा। हम तो उसको भी मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। आगे भी करेंगे, इसलिए अब अगर आगे वह इसी प्रकार की बात करते हैं, तो यह स्वीकार नहीं होगा। सनातनी सदैव से सहिष्णु रहा है, इसलिए उनकी परीक्षा ना ली जाए। सनातनी देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!