मध्यप्रदेश

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा नहीं: कल फिर होगी मीटिंग; तय हो सकते हैं 18 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट

न्यूज़ डेस्क :

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित मध्यप्रदेश की 18 लोकसभा सीटों पर अब बुधवार को कांग्रेस कैंडिडेट तय होंगे। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में मंगलवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा नहीं हो पाई।

अब बुधवार सुबह एक बार फिर CEC की बैठक होगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित समिति के तमाम मेंबर मौजूद रहेंगे। मध्यप्रदेश से CEC सदस्य ओमकार सिंह मरकाम शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है।

इससे पहले मंगलवार सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें खड़गे, सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

15 सीटों पर सिंगल नाम तय

एमपी कांग्रेस ने लंबी माथापच्ची के बाद 15 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं। तीन सीटों पर दो-तीन नाम हैं। मंदसौर में नंद किशोर पटेल के साथ ही दिलीप सिंह गुर्जर का नाम है। ग्वालियर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के नाम हैं।

MP की 18 सीटों पर इनके नामों पर लग सकती है मुहर

लोकसभा सीट संभावित दावेदार
मुरैना पंकज उपाध्याय, नीटू सिकरवार
इंदौर अक्षय कांति बम
खंडवा अरुण यादव
राजगढ़ रामचंद्र दांगी
उज्जैन महेश परमार
विदिशा देवेंद्र पटेल
भोपाल अरुण श्रीवास्तव
होशंगाबाद संजय शर्मा
बालाघाट हिना कांवरे
गुना राव यादवेन्द्र सिंह यादव
ग्वालियर लाखन सिंह यादव, रामसेवक गुर्जर, प्रवीण पाठक
झाबुआ कांतिलाल भूरिया
जबलपुर दिनेश यादव
दमोह रंजीता गौरव पटेल
रीवा नीलम अभय मिश्रा
शहडोल फुंदेलाल सिंह मार्को
सागर गुड्‌डू राजा बुन्देला
मंदसौर नंदकिशोर पटेल, दिलीप सिंह गुर्जर

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!