प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का पहला लुक: ब्रिज की सड़क का काम पूरा होने का इंतजार, फिर होगा उद्घाटन
भोपाल डेस्क :
भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मई माह में इसका आधिकारिक उद्धाटन हो सकता है। बताया जा रहा है कि रेलवे इन दिनों भारत टॉकीज स्थित ब्रिज के शुरु होने का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद बिल्डिंग को शुरु किया जाएगा। बता दें कि यह सड़क पर करीब दो महीने से आवगमन पूरी तरह से बंद है। इससे पहले करीब 8 महीने से इस सड़क की स्थिति बहुत खराब थी। यहां से लोगों को आने-जाने में लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि यह सड़क भोपाल स्टेशन से शहर के करीब 70 प्रतिशत इलाकों को जोड़ती है। बता दें कि रेलवे के अधिकारियों को यह बिल्डिंग 20 अप्रैल को पूरी तरह से तैयार करनी थी।
दिखेगीं मप्र. की झलक
इस बिल्डिंग में मध्य प्रदेश की भी झलक भी दिखाई देगी। यहां की दीवार पर कई तरह के आर्ट पीस भी तैयार किए गए हैं। इसमें जिसमें प्रदेश के टाइगर्स के अलावा सांची का स्तूप, बिडला मंदिर, खजूराहो मंदिर की झलक भी शामिल है। यह आर्ट पीस ग्राउंड फ्लोर पर तैयार किए गए हैं।

तैयार किया बेबी फीडिंग रूम
इस नई बिल्डिंग में अनेक सुविधाओं के बीच बेबी फीडिंग रूम भी बनाया गया है। यह बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ही मौजूद है। इसके अलावा पॉड होटल (छोटे छोटे से एयर कंडीशनर कक्ष, जो बजट फ्रेंडली होते हैं) भी आईआसीसीटीस को रेलवे ने प्रस्तावित किया है। वहीं यहां दिव्यांगों के लिए भी अलग से वॉशरूम बनाए गए हैं।
प्लेटफॉर्म-6 से भी कनेक्ट होगी यह बिल्डिंग
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह बिल्डिंग प्लेटफॉर्म-6 से भी सीधे कनेक्ट रहेगी। इटारसी एंड पर बना एफओबी इस बिल्डिंग प्रवेश ले सकते हैं। बता दें कि यह एफओबी करीब चार साल से आंशिक रूप से चालू था। इससे अभी तक प्लेटफॉर्म-6 से 2, 3, 4 और 5 पर यात्री आवगमन कर सकते थे। अब सीधे नई बिल्डिंग में भी आ सकेंगे।
टिकट काउंटर भी होगा नई बिल्डिंग में शिफ्ट
बिल्डिंग शुरू होने के बाद टिकट काउंटर भी नई बिल्डिंग में ही शिफ्ट होगा। जिसके बाद प्लेटफॉर्म 1 की तरफ से जाने वाला मुख्य द्वारा को भी रेलवे बंद करेगा। जिसके बाद यात्रियों की एंट्री नई बिल्डिंग से सीधे प्लेटफॉर्म-1 पर होगी। इसके बाद प्लेटफॉर्म 1 पर दो एंट्री गेट हो जाएंगे। इसमें एक वीआईपी एंट्री गेट भी है।
यह होंगी सुविधाएं
- बेबी फीडिंग रूम
- ओपन एयर मल्टी कुशियन रेस्टॉरेंट
- पॉड होटल
- फूड प्लाजा
- किड जोन
- कमर्शियल स्पेस
17 करोड़ की लागत से तैयार हुई बिल्डिंग
यह बिल्डिंग 17 करोड़ की लागत से तैयार हुई है। इसमें यात्रियों के लिए कई तरह की फैसेलिटीज होंगी। जिसमें पाड होटल जो पहली बार यहां लाई जा रही है वहीं बैबी फीडिंग रूप, किड जोन, मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट और फ्लश रैंप एस्किलेटर आदि शामिल है। वहीं यात्रियों के लिए एक कॉरीडोर डोम भी दिया गया है।
सौरभ बांदोपाध्याय, डीआरएम भोपाल



