राजगढ़

अमृत सरोवर एवं वृक्षारोपण अभियान में करें सक्रिय भागीदारी-जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष

राजगढ़ डेस्क :
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा विभाष् उपाध्याय का एक दिवसीय भ्रमण राजगढ़ जिले में हुआ। जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन/नवांकुर समितियों की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागृह में किया गया। बैठक में राजगढ़ जिले में गठित प्रस्फुटन नवांकु समितियों के 200 प्रतिभागी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ उपाध्यक्ष उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में संभाग समन्वयक वरुण आचार्य द्वारा बैठक की भूमिका के संबंध में तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि प्रस्फुटन समिति सदस्य अपने गांव में अमृत सरोवर तालाब पर ग्राम उत्सव का आयोजन कर वृक्षारोपण का कार्य करें। अपने परिवार के पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा परिवार के द्वारा रोपित करें एवं उसकी देखरेख कर उस को जीवित रखे। उन्होंने कहा कि 1947 से पहले देश में 20 लाख तालाब थे जो देखरेख के अभाव में खत्म हो गए। हमें फिर से अमृत सरोवर तालाब को सुरक्षित कर फिर से तालाब जीवित कर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें।
उन्होंने बताया कि तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों में भारत माता की सेवा करने का भाव जागरण करना था। उस भाव को हम जीवित करें। गांव में सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक उत्सव का आयोजन करें। गांव में समभाव का वातावरण निर्मित करें। नशा मुक्ति के लिए गांव में कार्य करें। नशा रहेगा तो समाज संस्कारवान नहीं बन सकता। समाज को संस्कारवान बनाने के लिए संस्कार केंद्र समितियों द्वारा गांव में आरंभ किए जाएं।
साथ ही नक्षत्र वाटिका निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की राशि के अनुसार उसका पौधा होता है। उस अनुसार उस पौधे को रोप कर उसका संरक्षण करें।
कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक श्री मंगल व्यास द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर राजगढ़ जिले के सभी विकासखंडों के विकासखंड समन्वयक खजानसिंह ठाकुर सुश्री भावना लांबाते, बिरम सिंह परमार, निलेश गुप्ता, बद्रीलाल बामनिया उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!