मध्यप्रदेश

MP के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ मोहन यादव: बोले-मैं तो पीछे बैठा हुआ था, जब मेरा कहा गया, चौंक गया, अब जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाने का प्रयास करूंगा

भोपाल डेस्क :

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत और 7 दिन बाद तक चली सियासी हलचल के बाद आखिरकार 58 साल के मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी के मन को मोहन ही भाए। शिवराज सिंह चौहान ने इस ऐलान के बाद गवर्नर मंगूभाई पटेल को इस्तीफा सौंप दिया।

यादव ने विधायकों के समर्थन का पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। अब 13 दिसंबर को मोहन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।मोहन उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार के विधायक हैं। उन्हें संघ की पसंद बताया गया है। वे इससे पहले शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। सोमवार शाम 4 बजे पार्टी दफ्तर में विधायक दल की बैठक हुई।

नए सीएम से 4 सवाल

आपको सीएम बनने की उम्मीद थी?
– मैं तो पीछे बैठा हुआ था। यूं कहें कि दूसरी पंक्ति में बैठकर अपना काम कर रहा था। जब मेरा कहा गया, चौंक गया। यह भाजपा ही है जो एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाने का प्रयास करूंगा।

आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास के जो नए-नए कार्य शुरू किए हैं, जिससे प्रदेश की देश में अलग पहचान बनी है। विकास का जो कारवां है, उसे आगे बढ़ाएंगे।

शिवराज की योजनाएं चलती रहेंगी?
– जी हां, सभी लोककल्याणकारी योजनाएं चलती रहेंगी। इसे आगे बढ़ाया जाएगा

लाड़ली बहना के लिए पैसा कहां से आएगा?
– लाड़ली बहना योजना के बारे में आने के बाद देखेंगे, लेकिन अच्छे कामों को जारी रखना हमारी प्राथमिकता होगी। भाजपा सरकार के नेतृत्व में जितने भी काम हैं, वे चलाएंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!