‘राजधानी में पावर’ का असर: एक हफ्ते से बंद पड़ी थीं स्ट्रीट लाइट, डॉक्टर मोहन यादव के सीएम बनते ही सुधारने पहुंचा अमला, जगमग हुई ‘विंध्य कोठी’

भोपाल डेस्क :
ये है एमएलए रेस्ट हाउस स्थित विंध्य कोठी। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निवास। सोमवार को उनके नाम की घोषणा होते ही नगर निगम का अमला उनके बंगले के आसापास व्यवस्थाओं में जुट गया। विद्युत शाखा के कर्मचारियों ने एक हफ्ते से बंद पड़ी बंगले के आसपास की स्ट्रीट लाइट चालू की। देखते ही देखते बंगले पर कार्यकर्ताओं और पुलिस बल जुटने लगा। इसके बाद यहां जमकर आतिशबाजी हुई और चहल-पहल बढ़ गई। कुछ ही देर में पूरे बंगले को रोशनी से सजा दिया गया।

इधर, नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत सोमवार दोपहर से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। जो आगामी 72 घंटे तक चलेगी। इसकी निगरानी नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर करेंगें। पीएम मोदी के भोपाल आने की संभावना को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष निगरानी है।
72 घंटे का विशेष सफाई अभियान
इधर, नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियों के तहत सोमवार से भोपाल समेत पूरे प्रदेश में 72 घंटे का विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आने की संभावना को देखते हुए विशेष साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।



