मध्यप्रदेश

मासूम बच्ची का रेप और हत्या करने वाले दादा को फांसी की सजा: ग्वालियर जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला

ग्वालियर डेस्क :

ग्वालियर में 9 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले रिश्तेदार को फांसी की सजा दी गई है। फैसला मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के स्पेशल जज तरुण सिंह ने सुनाया। अपराधी रिश्ते में बच्ची का दादा लगता है।

28 जून 2023 को हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा में बच्ची का शव घर से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। जांच के दौरान CCTV फुटेज में मासूम के पिता का सगा मामा कल्ला उर्फ कल्लू राठौर (55) बच्ची को ले जाता दिखा था।

पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 2 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह 26 जून को आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था। कोर्ट ने मामले को संवेदनशील मानकर सजा सुनाई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!