मध्यप्रदेश

अजब प्रेम कहानी, प्रेमी बोला- प्यार के लिए हिंदू धर्म अपनाऊंगा: प्रेमिका ने कहा- यही मेरा सबकुछ

ग्वालियर डेस्क :

आपने प्रेम कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन ग्वालियर में आजकल एक अलग ही प्रेमी कहानी की चर्चा हो रही है। घर से भागकर एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर लिया है। प्रेमी मुस्लिम समुदाय से है, तो प्रेमिका हिंदू समुदाय से है, लेकिन इस बार इसे लव जिहाद नहीं कहा जा रहा है। अपने प्यार के लिए लड़का लड़की के हिंदू धर्म को अपनाना चाहता है। उसने कहा कि वह प्यार के लिए हिंदू धर्म अपनाएगा।

वहीं दूसरी ओर प्रेमिका का कहना है कि, मेरे लिए अब सब कुछ यही है। इस लव मैरिज का विरोध दोनों के परिवार कर रहे हैं। अब इस प्रेमी जोड़े ने हिम्मत कर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह से सुरक्षा की मांगी है। पुलिस अधिकारियों ने इस प्यार को समझते हुए उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ऐसे समझें पूरा मामला

यह मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास स्थित संजय नगर का है। संजय नगर निवासी विक्की उर्फ सलमान खान को पास ही रहने वाली एकता कुमारी से प्यार हो गया। बचपन से दोनों साथ खेले थे और परिवार में आना जाना था। कुछ दिन पहले दोनों ने अपने-अपने धर्म, समाज व परिवार की परवाह न करते हुए घर से भागकर दिल्ली में 13 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों शादी कर ली। शादी करने के बाद 24 सितंबर को दोनों ग्वालियर वापस लौट आए। इसके बाद वह ग्वालियर के हाईवे स्थित गिरवाई इलाके में किराये पर रूम लेकर रहने लगे थे। इस दौरान एक दूसरे के परिजन दोनों को तलाशते हुए मारपीट करने के लिए ढूंढ़ रहे थे।

परिवार की दोस्ती, दुश्मनी में बदली

अभी तक विक्की और एकता के परिवार आपस में भाइयों की तरह रहते थे, लेकिन उनके प्रेम विवाह के बाद समीकरण बदल गए। इलाके में हिंदू-मुस्लिम और लव जिहाद जैसे वातावरण से तनाव फैल गया। 2 दिन पहले शुक्रवार को विक्की खान के पास उसके पड़ोसी का फोन आया। पड़ोसी ने उसे बताया कि, एकता के परिजन, उसकी (विक्की) मां के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसका पता चलते ही जब विक्की अपनी मां को बचाने पहुंचा तो एकता के पिता हरचरण, भाई मनीष, हरगोविंद और सोनू ने उसकी लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। मार्केट के दौरान उसके सर में डंडा लगने से तीन टांके भी आए थे। जिसकी शिकायत उसने अपनी मां शहनाज के साथ जनकगंज थाने पहुंचकर की थी। दोनों के परिवार एक-दूसरे को मारने की दे रहे धमकी।

पुलिस से मांगी अपनी सुरक्षा

इस मामले में युवा प्रेमी जोड़ा ने एसपी ग्वालियर के पास पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के उम्र से संबंधित वैरिफिकेशन के बाद शादी से जुड़े दस्तावेज भी चेक किये। वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजन ने भी थाने में मुस्लिम युवक के परिजन द्वारा मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज की है। अब दोनों पक्ष से प्रेमी जोड़े की जान को खतरा है। साथ ही इलाके में तनाव फैलने की आशंका है। यही कारण है कि पुलिस इस मामले को हायर प्रायोरिटी से ले रही है।

युवती बोली- विक्की ने हिंदू धर्म अपनाने का वादा किया है

विक्की उर्फ सलमान और एकता का कहना है कि वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस प्यार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शादी कर ली है। लेकिन उनके परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने घर से भाग कर दिल्ली में हिंदू धर्म को साक्षी मानकर शादी कर ली है। दोनों एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं। एकता का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से सलमान से शादी की है। एकता का कहना है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी बल्कि सलमान ने वादा किया था कि वह अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाएगा।

सलमान बोला- प्यार के लिए हिंदू धर्म अपनाऊंगा

इस मामले में सलमान का कहना है कि, इस शादी के लिए उसके परिवार वाले पहले राजी थे, लेकिन एकता के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं, लेकिन फिर भी हमने खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। वह एकता से बहुत प्यार करता है, इसलिए वह अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाएगा। इसके साथ ही दोनों ने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग भी की है।

सीएसपी आयुष गुप्ता ने बताया

जनकगंज थाने में एक मारपीट की शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में एक युवक-युवती कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे और शादी कर ली है। इसी बात को लेकर उनके घरवाले नाराज थे। इसी को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है। युवक के साथ भी मारपीट की गई है और लड़की पक्ष के लोगों ने भी युवक के परिवार के लोगों द्वारा मारपीट करने की शिकायत की है। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है और प्रेमी जोड़े को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!