विदिशा में हैरान हो देने बाला मामला आया सामने: नगर पालिका ने आग बुझाने के मांगे पैसे

विदिशा डेस्क :
विदिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, आगजनी की घटना में एक परिवार का सब कुछ जलकर खाक हो गया, उसको करोड़ों का नुकसान हो गया। ऐसे में नगर पालिका ने आग बुझाने के खर्चे का नोटिस थमा दिया।
दरअसल, पिछले महीने में 23 अक्टूबर को अज्ञात कारणों के चलते एक तीन मंजिला दुकान में आग लग गई थी, जिसने पूरी दुकान और घर को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपरी मंजिल पर रह रहे संकेत जैन और उसके परिवार ने छत के रास्ते बाहर निकाल कर अपने आप को बचाया था।
फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची थी वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक दुकान और ऊपरी मंजिल पर बने घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। आगजनी में संकेत जैन की जमापूंजी जल कर खाक हो गई। लगभग दो से ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था। संकेत के पास खुद की छत होना तो दूर खाने के भी लाले पड़े है। वह सड़कों पर आ गए।
1 लाख 23 हजार रुपए का हिसाब मांग रही नपा विदिशा ही नहीं दूसरे शहर के लोग मानवता के नाते उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं अब नगर पालिका ने संकेत जैन को आग बुझाने के एवज में खर्च का नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें आग बुझने के दौरान फायर ब्रिगेड, जेसीबी मशीन, जेसीबी रोबोट वाहन पर हुए खर्च की राशि 1 लाख 23 हजार रुपए का हिसाब मांग रही है।
‘सब कुछ जलकर राख हो गया’ नगर पालिका के नोटिस को लेकर संकेत जैन ही नहीं लोग भी हैरान हो गए। उनका कहना था कि इस आगजनी में संकेत का सब कुछ जलकर राख हो गया, सड़क पर आ गए, लोग उनकी मदद के लिए आ रहे हैं तो ऐसे में उससे आग बुझाने का खर्चा लेना गलत है।
आज से पहले भी शहर में कई आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, नगर पालिका ने कभी भी आग बुझाने पर कोई राशि नही ली है।
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी से संपर्क करना चाहा पर उनसे बात नहीं हो पाई। संजू जैन का कहना है कि नगर पालिका का नोटिस आया है, इस आग में सब कुछ खत्म हो गया। ऐसे में कहा से देंगे।



