विदिशा

अंकुरित होने लगी सोयाबीन: आनंदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगातर बारिश से किसान हुए चिंतित

आनंदपुर डेस्क  :

लटेरी तहसील के ग्राम आनंदपुर, जावती, उनारसी कला, ओखलीखेड़ा, सहित बंदीपुर फजलपुर में इस वर्ष खरीफ फसल को भारी बारिश से नुकसान पहुंच रहा है। आनंदपुर के किसान ब्रजेश कुशवाह, ओखलीखेड़ा किसान परमाल चिडार, जावती के किसान संजीव कुशवाहा ने बताया कि हमने सोयाबीन की कम दिनों में तैयार होने वाली किस्म बोई थी जिसमे पूर्व में हुई लगातार बारिश से सोयाबीन, की फसल में फलियां कम आई थीं और अब फसल पककर तैयार हो गई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से फसलें खराब होने की कगार पर हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उड़द और सोयाबीन की फसल को रहा है।


उड़द की फसल कई जगह खेतों में कटी पड़ी है और कुछ किसान कटाई के लिए बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले सप्ताह भर से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। यदि बारिश नहीं रुकी, तो फलियों में अंकुरण होने लगेगा। वहीं, साठ दिन में आने वाले सोयाबीन की फसल भी पकने लगी है कुछ खेतों में फलियों के अंदर का दाना अंकुरित होने लगा है, कुछ दिनों की धूप लगने पर फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। शनिवार से हर दिन तेज बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी, जो दिनभर रुक-रुक जारी रही।

किसानों ने कहा कि खेतों में भरा पानी

बारिश से खेतों में पानी भरा होने से फसल गलकर खराब होने लगी है। साथ खेत इतने गीले होने से किसान हार्वेस्टर भी नहीं चलवा पा रहे हैं और मजदूरों से कटाई करानी पड़ेगी, जिसमें समय ज्यादा लगता है। उड़द की फसल किसानोंं ने 350 रुपए दिन मजदूरी देकर कटवाई है, साथ ही पूर्व में भी लागत लग चुकी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!