सेल्फी विथ सकोरा अभियान का समापन: 51 दिन में 1443 सकोरा रखे

आनंदपुर डेस्क :
सकोरा विथ सेल्फी अभियान का 15 मई को 1443 वां सकोरा रखने के साथ ही समापन हो गया है।
भीषण गर्मी से समस्त जीव जगत पानी के लिए दर-दर भटक रहा था इसी को देखते हुए सामाजिक संगठन जन चेतना मंच में 26 अप्रैल को आनंदपुर के कुछ ग्रामीण जनों के साथ लेकर सकोरा विथ सेल्फी अभियान की शुरुआत की थी 51 दिन चले इस अभियान में संगठन के सदस्यों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, वकीलों सहित अनेक लोगों ने बेजुबान पक्षियों के लिए पेड़ों, घरों, बालकानियों और सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के सकोरा बांधकर पानी की व्यवस्था की थी।
संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि 51 दिन चले सकोरा विथ सेल्फी अभियान के माध्यम से 1443 सकोरा जगह-जगह बांधे गए जिससे बेजुबान पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए दर दर पीने के पानी के लिए नहीं भटकना पड़ा। इसी तरह संगठन समय-समय पर प्रदेश स्तरीय अभियान भी चलाता रहा है और संगठन द्वारा जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय अभियान का शुभारंभ भी करेगा। जिसमें प्रदेश भर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेक लोगों को जोड़ा जाएगा।



