लोकार्पण के एक साल बाद भी चालू नहीं हुआ स्वच्छता परिसर: भटकते हुए यात्री पूछते हैं सुविधा घर कहां हैं

आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर में बस से उतरकर भटकते हुए और खरीदारी करने आएं यात्री पूछते हैं कि स्वच्छता परिसर कहां पर है जब कहीं उन्हें सुविधा घर नहीं मिलता तो वह बाथरूम करने के लिए परेशान होते हुए दिखाई देते हैं सबसे अधिक परेशानियों का सामना तो महिला यात्रियों को करनी पड़ती है यही पहचान बनी हुई है इस समय आनंदपुर की।
कहने को तो आनंदपुर की आबादी लगभग 6000 से अधिक है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां सिर्फ खाना पूर्ति ही मिलटी है 7 फरवरी 2023 को सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने 3 लाख 60000 रू की लागत से ग्राम पंचायत के पास में एक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया था तब से लेकर अब तक यह स्वच्छता परिसर आम जन के लिए चालू ही नहीं किया जा सका।
ग्राम पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार इस स्वच्छता परिसर के अंदर अभी तक काम भी पूरा नहीं हुआ ना ही इसमें शौचालय की सीट लगी और ना ही टाइल्स और नल कनेक्शन कुछ भी नहीं हुआ सिर्फ एकमात्र शोपीस भवन ही खड़ा दिखाई देता है।

11 साल से स्लिप कंपलेक्स बना शोपीस
आनंदपुर थाने के सामने 11 वर्ष पहले बना सुलभ कंपलेक्स भी इस समय शोपीस बना हुआ है उसे समय के सरपंच मुकेश सोनी ने लगभग ₹200000 की लागत से इस सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण कराया था उनकी सोच थी कि ग्राम में आने जाने वाले यात्रियों को शौचालय के लिए परेशान ना होना पड़े इन सभी की समस्याओं को देखते हुए सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण कराया था तभी पंचायत चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण इसका लोकार्पण नहीं हो सका तब से लेकर अभी तक यह इस कॉम्प्लेक्स को ग्राम पंचायत द्वारा चालू नहीं कराया जा सका और तो और अब इसके गेट जंगला भी कोई तोड़कर ले गया और इसके सामने बेशुमार गंदगी का भी ढेर लगा हुआ है।

कई बार दिए आवेदन दिए लेकिन सुनवाई नहीं हुई
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच सहित ग्राम के नागरिकों ने एसडीएम लटेरी को ज्ञापन देकर स्वच्छता परिसर और सुलभ कंपलेक्स को चालू करने का निवेदन किया लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों ने भी इस समस्या की ओर ध्यान ही नहीं दिया।



