विदिशा

जन्म दिन पर सरकारी स्कूल में फल व पानी बॉटल वितरण

आनंदपुर डेस्क :

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा संगठन के जिला मीडिया प्रभारी समंदर सिंह जादौन ओखली खेड़ा के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सिराजनगर में छात्रों के लिए पानी की बॉटल और केला वितरित किए। इस अवसर पर संगठन के ग्राम इकाई प्रमुख रितिक पटेल सहित ने कहा कि संगठन में हमेशा ही जन्मदिन, विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों को विशेष प्रकार से मानने की परंपरा रही है।

उसी क्रम में आज संगठन द्वारा इस शाला का चयन किया गया। क्योंकि आज शाला में प्रवेश उत्सव का द्वितीय दिवस है। इसलिए संगठन की ओर से सभी छात्रों को प्रतिदिन विद्धालय आने और अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाला के प्रभारी ब्रजसुंदर शर्मा द्वारा संगठन की कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।…

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!