विदिशा

सिरोंज, लटेरी में हिट एंड रन कानून का विरोध: किया धरना प्रदर्शन (हड़ताल) यात्री हुए परेशान

लटेरी डेस्क :

केंद्र सरकार ने हिट एंड रन को लेकर नया कानून बनाया है। इसमें दुर्घटना हाेने के बाद फरार होने पर चालक को 10 साल की सजा सहित 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में चालक इस कानून में संशोधन करने की मांग कर रहे हैं। सिरोंज लटेरी के चालक- परिचालक संघ ने सोमवार को हड़ताल, धरना प्रदर्शन कर कानून का विरोध किया। सुबह से लटेरी, सिरोंज में कोई बस, ट्रक और टैक्सी नहीं चली।

ड्राइवरों ने बताया कि हिट एण्ड रन कानून के तहत चालकों को 10 साल की सजा और 7 लाख रूपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 10 साल की सजा के कारण ड्राइवर के परिवार के भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न होगी। उनके पास जुर्माना भरने के लिए पैसे नहीं होते है। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल से अगर ड्राइवर भागे नहीं, तो जनता पीट पीट कर मार डालती है। कानून काे वापस लेना चाहिए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!