मध्यप्रदेश

सर्द हवाओं से ठिठुरा MP: घना कोहरा और बादल छाए, 10 शहरों में कोल्ड-डे

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश में कोहरा, बादल और तेज ठंड का असर है। पहले दिन कई शहरों में घना कोहरा रहा तो ग्वालियर, टीकमगढ़, खजुराहो, नौगांव, शिवपुरी और गुना में सर्द हवाएं चलीं। इससे टेम्प्रेचर लुढ़क गया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 29 दिसंबर की रात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी शुरू हो गई। सोमवार को टीकमगढ़ में 15 डिग्री, खजुराहो में 16 डिग्री, नौगांव में 16 डिग्री, शिवपुरी में 18 डिग्री और गुना में 20.5 डिग्री तापमान रहा। मंगलवार को सर्द हवा चलने से कोल्ड-डे की स्थिति भी बनेगी।

ग्वालियर में चार दिन से पारा 15 डिग्री से नीचे
ग्वालियर में पिछले चार-पांच दिन से अधिकतम तापमान में खासी गिरावट हुई है। सोमवार को यहां तापमान 13.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, भोपाल में 26.8 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 25 डिग्री रहा।

खंडवा सबसे गर्म, पारा 30 डिग्री के पार
दूसरी ओर, टीकमगढ़ में 15 डिग्री, खजुराहो में 16 डिग्री, नौगांव में 16 डिग्री, शिवपुरी में 18 डिग्री और गुना में पारा 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। सतना, रायसेन, सिवनी, पचमढ़ी, मलाजखंड और शाजापुर में दिन का तापमान 25 डिग्री से कम रहा। खंडवा में सबसे अधिक 30.1 डिग्री तापमान रहा।

आज ऐसा ऐसा रहेगा मौसम…
कोल्ड-डे:
 ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी।
मध्यम से घना कोहरा: ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के साथ नीमच-मंदसौर जिलों में रहेगा। यहां विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर के बीच रह सकती है।
हल्के से मध्यम कोहरा: रीवा संभाग के साथ विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर और आगर-मालवा जिलों में। यहां विजिबिलिटी 200 मीटर से 800 मीटर तक रह सकती है।

भोपाल में आज बादल, कल से बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने भोपाल में मंगलवार को बादल छाने और अगले 3 दिन हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। इससे दिन के तापमान में गिरावट, जबकि रात में टेम्प्रेचर बढ़ सकता है। इससे पहले सोमवार को भी बादल छाए रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!