विदिशा

विदिशा में बस और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल: बसों के पहिए थमने से यात्री परेशान

विदिशा डेस्क :

केंद्र सरकार के हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में विदिशा में बस और ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर दी। ड्राइवरों ने नए कानून को काला कानून बताया और इसे वापस लेने की मांग की।

विदिशा के बस स्टैंड पर बस ड्राइवरों ने केंद्र सरकार के द्वारा पास किए कानून के विरोध में आज से हड़ताल शुरू कर दी। हिट एंड रन कानून को सख्त बनाने का विरोध किया है। नए कानून में हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

पहले तो ट्रक ड्रायवरों ने हड़ताल करने की बात कही थी, लेकिन अब इस हड़ताल में प्राइवेट बसों के ड्राइवर भी शामिल हो गए। आज सुबह से सभी प्राइवेट बसों के ड्रायवरों ने बसों को चलाना बंद कर दिया और हड़ताल शुरू कर दी। बसों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अप-डाउन करने वालों ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन बस से ही अपनी नौकरी करने जाते हैं। अगर ड्राइवरों की हड़ताल होगी और बसें बंद हो जाएंगी तो हम समय पर ऑफिस नहीं पहुंच सकते। उन्होंने ड्राइवरों की हड़ताल खत्म करने बात कही।

ड्राइवरों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा जो कानून पास किया गया है उसे वापस लिया जाए क्योंकि जो कानून बनाया गया है वह बहुत कठोर है। ड्राइवर जैसी नौकरी करके ना तो इतनी अधिक राशि हम जमा कर सकते और ना ही परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!