विदिशा में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक: सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने की दी समझाइश

विदिशा डेस्क :
विदिशा के राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय में पुलिस विभाग ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे ने छात्रों को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर सभी को शपथ दिलाई ।

विदिशा मे महिला सुरक्षा शाखा, महिला थाना, यातायात पुलिस एवं साइबर सेल के द्वारा कन्या महाविद्यालय में पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के छात्रों को जागरूक किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के स्टॉफ और छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नियमो का पालन करने अपील की। इसके साथ ही सोशल मीडिया ,टेलीग्राम, व्हाटसएप, इस्टाग्राम, फेसबुक का सावधानी से उपयोग करने और सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीयता बनाये रखने एवं लुभावने ऑफर को नजर अंदाज करने भी की समझाइश दी ।

छात्रों को कानून की जानकारी देने के साथ ही पुलिस कार्रवाई के बारे में भी बताया गया । महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सायबर हेल्पलाईन, चाईल्ड हेल्पलाईन, महिला हेल्पलाईन, प्रदेश में महिलाओं पर घटित अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।



