विदिशा

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी धीरज सिंह यादव हुए रिटायर्ड: आनंदपुर के हाई स्कूल से ही शिक्षक का करियर शुरू और यही हुआ समापन

आनंदपुर डेस्क :

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर के स्कूल प्रभारी धीरज सिंह यादव आज 31 अगस्त को रिटायर्ड हो गए हैं।
इस अवसर पर स्कूल परिवार ने उनका एक शानदार विदाई समारोह भी रखा जहां लटेरी तहसील के अनेकों शिक्षकों सहित आनंदपुर के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए और धीरज सिंह यादव के 30 साल के शानदार कार्यकाल को याद करते हुए भव्य और हो गए।
अपने विदाई समारोह में स्कूल प्रभारी धीरज सिंह यादव ग्रामीण जनों की उपस्थिति देख भावविहोर हो गए और अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से आनंदपुर ग्राम के व्यक्तियों ने मुझे जो मान सम्मान दिया है वह मेरी जिंदगी में हमेशा याद रहेगा एक जगह कोई भी इतना नहीं रुक सकता लेकिन मैंने यहीं से अपना शिक्षक का करियर की शुरुआत की और आज यही पर उसका अंतिम दिवस भी यही रहा। इसके लिए मैं सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामीण जनों का ऋणी रहूंगा।

यहीं से हुई थी मिडिल स्कूल की पढ़ाई

धीरज सिंह यादव ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा ग्राम मोतीपुर में हुई इसके उपरांत मिडिल आनंदपुर के स्कूल से की थी 77- 78 में इसके उपरांत वह हाई स्कूल के लिए सिरोंज शिफ्ट हुए बीएससी 1984 में गणित विषय से जैन कॉलेज विदिशा से कंप्लीट कि उस समय पूरे लटेरी तहसील में एकमात्र वही गणित विषय से बीएससी पास थे और 1994- 95 में जब उनकी शिक्षक पद पर नियुक्ति हुई तो पहली पोस्टिंग भी आनंदपुर हाई स्कूल मिला इसके बाद कभी भी उनका कहीं भी ट्रांसफर नहीं हुआ पूरे 30 वर्ष आनंदपुर में ही निकल गए।

अगले प्रभारी होंगे नरेंद्र श्रीवास्तव

धीरज सिंह यादव के रिटायर्ड होने के बाद अब सबसे वरिष्ठ क्रम में नरेंद्र श्रीवास्तव ही आनंदपुर के पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रभारी होंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!