मध्यप्रदेश

पीएम मोदी बोले- सिर्फ ग्वालियर एयरपोर्ट टर्मिनल 16 महीने में बना; CM ने की मजदूरों के लिए 5 घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज देशभर में 16 एयरपोर्ट के साथ जबलपुर, ग्वालियर में भी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है। इनका काम कितनी तेजी से हुआ, इसका एक उदाहरण ग्वालियर का विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट है। यह सिर्फ 16 महीने में बनकर तैयार हो गया।’

पीएम ने कहा, ‘2019 में जो हमने शिलान्यास किए, वो चुनाव के लिए नहीं किए। वे धरातल पर उतर चुके हैं। आज 2024 में मेहरबानी करके इसे चुनाव की नजरों से न देखें। मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को दौड़ा रहा हूं।’ प्रधानमंत्री ने रविवार को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से देश के 16 एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जुड़े। उन्होंने मंच से मजदूरों के लिए 5 बड़ी घोषणाएं कीं…

  • अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 1625 रुपए बढ़ाकर 11450 रुपए/महीना की जाएगी।
  • अर्धकुशल मजदूरों की मजदूरी 1764 रुपए बढ़ाकर 12446 रुपए/महीना की जाएगी।
  • खेतिहर मजदूर की मजदूरी 1396 रुपए बढ़ाकर 9160 रुपए/महीना की जाएगी।
  • दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर 1 लाख रु. की सहायता मिलती थी। ऐसे मजदूरों को 4 लाख रु. दिए जाएंगे।
  • 50% लागत पर ई-स्कूटर खरीदने वाले मजदूरों को 40 हजार रु. की मदद दी जाएगी।

सिंधिया बोले- जो 75 साल में नहीं हुआ, वो अब हो रहा

ग्वालियर में केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘आज देशभर में एक साथ इतने एयरपोर्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 75 साल में यह कभी नहीं हुआ।’ कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। वहीं, जबलपुर में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजमाता सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण

मंच से CM डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2.0 के तहत 30591 मजदूरों के बैंक अकाउंट में 678 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण भी इस अवसर पर किया गया।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!