
आनंदपुर डेस्क:
आनंदपुर के शत्ति वाले कुआं वा शिव मंदिर के पास के पास खिन्नी के पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव। आनंदपुर के ही इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी सुगन जाटव उम्र 32 साल पिता रतनलाल कल रविवार के दिन से ही घर से गायब था आज सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने देखा कि खिन्नी के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है जैसे ही यह बात गांव में फैली तो एक सनसनी फैल गई घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और पढ़ताल करते हुए पंचनामा बनाया। तब युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिस खिन्नी के पेड़ पर युवक का सब लटका हुआ था उसी के पास में दो खाली दारू के पव्वा भी पड़े हुए मिले और जिस रस्सी से युवक का शब्द लटका हुआ था वह रस्सी सफेद रंग की नई रस्सी थी।

वाहन के लिए करनी पड़ी मशक्कत
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लटेरी ले जाने के लिए कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं हो सका डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर युवक को पीएम के लिए लटेरी के सरकारी अस्पताल भेजा। पीएम आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई।
2 वर्ष पहले ही भाई की हुई थी एक्सीडेंट में मौत
जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी सुगन जाटव के बड़े भाई लखन की आरोन रोड पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी यह तीन भाई थे सुगन मजाल भाई था अभी डेढ़ साल पहले ही इसकी शादी हुई थी इसकी घरवाली को एक बच्चा भी हुआ था वह भी नहीं बच सका। अब इसकी भी मौत हो गई घर में छोटा भाई अंगद, मां और बड़े भाई के तीन बच्चे ही बचे हैं। परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।



