मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर की रेलिंग से टकराई, दो भाइयों की पेट में रेलिंग घुसने से मौत

न्यूज़ डेस्क :

थीम रोड पर बालाजी धाम के सामने शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे चार युवक सवार तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रे​लिंग की ग्रिल बाइक सवार फुफेरे भाई पवन जाटव (25) के पेट को चीरते हुए ममेरे भाई राजा (21) के पेट में घुस गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि हेमंत जाटव जमीन पर गिरने से घायल हो गया। वह अस्पताल में भर्ती है, जबकि सोनू जाटव को हल्की चोट आई है। पवन की शादी दो सप्ताह पहले ही हुई थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!