भोपाल

शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजभवन में प्रवेश की अनुमति , अग्रिम सूचना देना जरूरी होगी

भोपाल डेस्क :

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन अवलोकन के लिए स्कूल, कॉलेजों को अग्रिम सूचना देना होगी। प्राचार्य अथवा प्रबंधक द्वारा दी गई अग्रिम सूचना पर  राजभवन सुरक्षा कार्यालय द्वारा भ्रमण की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि राजभवन 13, 14 और 16 अगस्त को आमजन के अवलोकन के लिए खोला जा रहा है। भ्रमण के लिए नियत दिवस को सायंकाल 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजभवन में प्रवेश की अनुमति रहेगी। राजभवन के प्रवेश द्वार क्रमांक-1 से प्रवेश मिलेगा। निकासी प्रवेश द्वार क्रमांक-2 से होगी। राजभवन में वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। पार्किंग की व्यवस्था राजभवन के बाहर उपलब्ध होगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!