नई दिल्लीदेश

जस्टिस ललित बार से सीधे शीर्ष अदालत की बेंच में प्रमोट होने वाले दूसरे मुख्य न्यायाधीश बन , चीफ जस्टिस 27 अगस्त, 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में दिलाएंगे शपथ

नई दिल्ली डेस्क :

सुप्रीम कोर्ट (SC) के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया। वह मौजूदा CJI एनवी रमना की जगह लेंगे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने जस्टिस उदय उमेश ललित को उनके उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया, “भारत के संविधान की तरफ से दी गई शक्ति का इस्तेमाल करते हुए, भारत के राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस उदय उमेश को 27 अगस्त, 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।” जस्टिस ललित बार से सीधे शीर्ष अदालत की बेंच में प्रमोट होने वाले दूसरे मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। वह तीन तलाक जैसे कई ऐतिहासिक फैसले सुनाने वाली बेंच का हिस्सा रहे हैं। जस्टिस ललित 27 अगस्त को CJI का पद संभालेंगे।

निवर्तमान चीफ जस्टिस एनवी रमना एक दिन पहले (26 अगस्त को) रिटायर होंगे। कानून मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, “संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध-दो के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के जज उदय उमेश ललित को भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करती हैं। उनकी नियुक्ति 27 अगस्त, 2022 से प्रभावी होगी।” जस्टिस ललित का कार्यकाल तीन महीने से कम का होगा। वह आठ नवंबर को 65 साल की उम्र में रिटायर होंगे।भारत के मुख्य न्यायाधीश की सूची (वर्ष 1950 से 2021 तक)

भारतीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश:

भारत में अब तक 46 (वर्तमान मुख्य न्यायाधीश सहित) लोगों ने देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है। भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में एच. जे. कनिया ने 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी। जस्टिस रंजन गोगोई भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। जस्टिस रंजन गोगोई 03 अक्टूबर 2018 से भारत के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा 02 अक्टूबर 2018 को सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए थे। जस्टिस जगदीश सिंह खेहर सिख समुदाय के पहले जस्टिस बने थे। रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे और उन्हे 03 अक्टूबर 2018 को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। CJI बनने के बाद जस्टिस रंजन गोगोई करीब 1 साल 1 महीने तक अपने पद पर रहे और 17 नवंबर, 2019 को रिटायर हो गए। असम के रहने वाले जस्टिस गोगोई पूर्वोत्‍तर भारत से देश के पहले चीफ जस्टिस थे। परम्परा के मुताबिक कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्य न्यायाधीश अपनी सेवानिवृत्ति से 30 दिन पहले अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं और पूर्व जस्टिस दीपक मिश्रा ने केंद्र सरकार से रंजन गोगोई के नाम की सिफ़ारिश की थी। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस नूतलपाटि वेंकटरमण (Nuthalapati Venkata Ramana) को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त किया गया है. न्यायमूर्ति रमण 48 वें CJI के रूप में CJI शरद अरविंद बोबड़े (Sharad Arvind Bobde) से पदभार ग्रहण करेंगे. वह 24 अप्रैल, 2021 से 26 अगस्त, 2022 तक कार्यालय का प्रभार ग्रहण करेंगे. [ad336] जाने वर्ष 1950 से अब तक नियुक्त हुए भारत के सभी मुख्य न्यायाधीशों के नाम, उनकी योग्यताएँ और कार्यकाल अवधि के बारे सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है।

वर्ष 1950 से अब तक भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची:

नाम कार्यकाल अवधि न्यायालय

एच. जे. कनिया 26 जनवरी 1950 से 06 नवम्बर 1951 तक मुंबई उच्च न्यायालय

एम. पी. शास्त्री 07 नवम्बर 1951 से 03 जनवरी 1954 तक मद्रास उच्च न्यायालय

मेहरचंद महाजन 04 जनवरी 1954 से 22 दिसम्बर 1954 तक पूर्वी पंजाब उच्च न्यायालय

बी. के. मुखर्जी 23 दिसम्बर 1954 से 31 जनवरी1956 तक कोलकाता उच्च न्यायालय

एस. आर. दास 01 फरवरी 1956 से 30 सितम्बर 1959 तक कोलकाता उच्च न्यायालय

बी. पी. सिन्हा 01 अक्टूबर 1959 से 31 जनवरी 1964 तक पटना उच्च न्यायालय

पी. बी. गजेन्द्रगढ़कर 01 फरवरी 1964 से 15 मार्च 1966 तक मुंबई उच्च न्यायालय

ए. के. सरकार 16 मार्च 1966 से 29 जून 1966 तक कोलकाता उच्च न्यायालय

के. एस. राव 30 जून 1966 से 11 अप्रैल 1967 तक मद्रास उच्च न्यायालय

के. एन. वान्चू 12 अप्रैल 1967 से 24 फरवरी 1968 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय

एम. हिदायतुल्ला 25 फरवरी 1968 से 16 दिसम्बर 1970 तक मुंबई उच्च न्यायालय

जे. सी. शाह 17 दिसम्बर 1970 से 21 जनवरी 1971 तक मुंबई उच्च न्यायालय

एस. एम. सिकरी 22 जनवरी 1971 से 25 अप्रैल 1973 तक लाहौर उच्च न्यायालय

ए. एन. रे 26 अप्रैल 1973 से 27 जनवरी 1977 तक कोलकाता उच्च न्यायालय

मिर्जा हमीदुल्ला बेग 28 जनवरी 1977 से 21 फरवरी 1978 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय

वाई. वी. चंद्रचूड़ 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक मुंबई उच्च न्यायालय

पी. एन. भगवती 12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक गुजरात उच्च न्यायालय

आर. एस. पाठक 21 दिसम्बर 1986 से 18 जून 1989 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय

ई. एस. वेंकटरमैय्या 19 जून 1989 से 17 दिसम्बर 1989 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय

एस. मुखर्जी 18 दिसम्बर 1989 से 25 सितम्बर 1990 तक कोलकाता उच्च न्यायालय

रंगनाथ मिश्र 26 सितम्बर 1990 से 24 नवम्बर 1991 तक उड़ीसा उच्च न्यायालय

के. एन. सिंह 25 नवम्बर 1991 से 12 दिसम्बर 1991 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय

एम. एच. कनिया 13 दिसम्बर 1991 से 17 नवम्बर 1992 तक मुंबई उच्च न्यायालय

एल. एम. शर्मा 18 नवम्बर 1992 से 11 फरवरी 1993 तक पटना उच्च न्यायालय

एम. एन. वेंकटचेलैय्या 12 फरवरी 1993 से 24 अक्टूबर 1994 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय

ए. एम. अहमदी 25 अक्टूबर 1994 से 24 मार्च 1997 तक गुजरात उच्च न्यायालय

जे. एस. वर्मा 25 मार्च 1997 से 17 जनवरी 1998 तक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

एम. एम. पुंछी 18 जनवरी 1998 से 09 अक्टूबर 1998 तक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय

ए. एस. आनंद 10 अक्टूबर 1998 से 11 जनवरी 2001 तक जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय

एस. पी. भरुचा 11 जनवरी 2001 से 06 मई 2002 तक मुंबई उच्च न्यायालय

बी. एन. कृपाल 06 मई 2002 से 08 नवम्बर 2002 तक दिल्ली उच्च न्यायालय

जी. बी. पटनायक 08 नवम्बर 2002 से 19 दिसम्बर 2002 तक उड़ीसा उच्च न्यायालय

वी. एन. खरे 19 2002 से 02 मई 2004 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय

राजेन्द्र बाबू 02 मई 2004 से 01 जून 2004 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय

आर. सी. लहोटी 01 जून 2004 से 01 नवम्बर 2005 तक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

वाई. के. सभरवाल 01 नवम्बर 2005 से 13 जनवरी 2007 तक दिल्ली उच्च न्यायालय

के. जी. बालकृष्णन 13 जनवरी 2007 से 11 मई 2010 तक केरल उच्च न्यायालय

एस. एच. कापड़िया 12 मई 2010 से 28 2012 तक मुंबई उच्च न्यायालय

अल्तमास कबीर 29 सितम्बर 2012 से 18 जुलाई 2013 तक कोलकाता उच्च न्यायालय

पी. सतशिवम 19 जुलाई 2013 से 26 अप्रैल 2014 तक मद्रास उच्च न्यायालय

राजेन्द्र मल लोढ़ा 26 अप्रैल 2014 से 27 सितम्बर 2014 तक राजस्थान उच्च न्यायालय

एच. एल. दत्तु 28 सितम्बर 2014 से 02 दिसम्बर 2015 तक केरल उच्च न्यायालय व छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय

तीरथ सिंह ठाकुर 03 दिसम्बर 2015 से 03 जनवरी 2017 तक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय

जगदीश सिंह खेहर 04 जनवरी 2017 से 27 अगस्त 2017 तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक एवं उच्च न्यायालय

दीपक मिश्रा 28 अगस्त 2017 से 02 अक्टूबर 2018 तक दिल्ली, पटना, उड़ीसा उच्च न्यायालय

रंजन गोगोई 03 अक्टूबर 2018 से 17 नवम्बर 2019 तक पंजाब, हरियाणा, गुवाहाटी उच्च न्यायालय

शरद अरविंद बोबडे 18 नवंबर 2019 से 23 अप्रैल, 2021 तक बॉम्बे, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

नूतलपाटि वेंकटरमण रमना 24 अप्रैल, 2021 से 26 अगस्त, 2022 दिल्ली उच्च न्यायालय 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!