विदिशा में मुनि श्री प्रमाण सागर जी का अवतरण दिवस पर जैन समाज के लोगों ने 5800 पौधे लगाए: वृद्धजनों को भोजन भी कराया

विदिशा डेस्क :
जैन संत मुनि प्रमाण सागर जी महाराज का अवतरण दिवस आज विदिशा में अनोखे ढंग से मनाया गया। इस मौके पर जैन समाज ने पौधारोपण अभियान चलाया , जैन समाज के लोगों ने मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के 58 अवकरण दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर 5800 पौधे रोककर उनके अवतरण दिवस मनाया। इसके साथ ही श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की महिला ने वृद्धआश्रम पहुंचकर पौधारोपण करके वृद्धजनों को भोजन कराया।
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य गुणायतन और भावनायोग,शंकासमाधान के जनक मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का 58वां अवतरण दिवस पर पूरे जिले में पौधा रोपकर मनाया गया। आज यानी गुरुवार को पौध रोपण की शुरुआत शहर के जैन महाविद्यालय, दयोदय गोशाला, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, शीतलधाम और विभिन्न स्कूल कब्रिस्तान, नदी के किनारे और मंगलम पेट्रो कैमिकल्स और विद्यासागर वी एड महाविद्यालय पर आज पौधा रोपण किया गया।

श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति कि बहनों ने श्री हरि वृद्ध आश्रम पहुंच कर पौधा रोपण किया और वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया । वृक्षों के पास णमोकार मंत्र का उच्चारण भी किया और मुनि श्री दीर्घ आयु हो शतायु होने की कामना की।
जैन समाज के पदाधिकारी पंकज जैन ने बताया कि आज मुनिश्री का 57 वां जन्मदिन है, इसलिए सकल जैन समाज ने जिले भर के अलग अलग शहरों और कस्बों में रहने वाले जैन समाज के लोगों ने पौधा रोपण किया है , उन्होंने बताया कि आज 5700 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
पौधे के संरक्षण का भी जिम्मा पौधा लगाने वाले व्यक्ति की है । सभी ने इस पौधा रोपण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है । आज लगभग 5800 पौधे रोपे गए है । आज तो शुरुआत है , मानसून के साथ साथ पौधा रोपण अनवरत जारी रहेगा।
जैन समाज के प्रवक्ता अभिनाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर जब मुनि श्री से इस बाबत प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि मानसून आ गया है आप लोग संगठित होकर सरकार के साथ मिलकर संपूर्ण भारत में वृक्षारोपण का कार्य करेंगे तो यह धरती के लिये बहुत बड़ा उपकार होगा।
विदिशा के भक्तों ने मिलकर पौधारोपण करने का जो संकल्प लिया है उसके लिये मेरा आशीर्वाद है। यदि समस्त भारत के युवा इस रुप में गुरूभक्ति का परिचय दैना चाहते हो तो में भी पर्यावरण की शुद्धि के लिये इस अबसर पर सभी को आशीर्वाद प्रदान करता हूं, यदि इसी निमित्त के चलते यदि आप लोग एक दूसरे को प्रेरित करते हुये 58000 क्या एक लाख वृक्ष भी पूरे भारत में लगाऐंगे तो उसके लिये मेरा आशीर्वाद है।यह पूरे संसार को पर्यावरण के प्रति एक संदेश जाऐगा, आप सभी लोग संगठित होकर सरकार के साथ मिलकर के यदि ऐसा करेंगे तो यह धरती के लिये बहुत बड़ा उपकार होगा।



