श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह: मथुरा से आए कलाकारों ने दी नृत्य प्रस्तुतियां
विदिशा डेस्क :
आज विदिशा जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहीं। शहर के श्रीकृष्ण मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। इस मौके पर यादव समाज द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए। जो भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
चल समारोह में मथुरा से आए कलाकारों ने रासलीला की प्रस्तुति दी। इसके अलावा सागर से आए कलाकारों की टीम ने दुलदुघ घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। यादव समाज के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज भादो की अष्टमी है। पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विदिशा में यादव समाज द्वारा एक विशाल चल समारोह निकाला जा रहा है। चल समारोह अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ रामलीला चौराहा स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न होगा। चल समारोह में हजारों की संख्या में यादव समाज बंधु शामिल हुए।