विदिशा

दिवाली पर बाल स्वरूप हनुमान मंदिर पर जलाए गए 15551 दीपक: ग्रामीण जनों के सहयोग से जलाए जाते हैं दीपक

आनंदपुर डेस्क :

लटेरी तहसील के जावती गांव के श्री बालस्वरूप हनुमान मंदिर एवं शिवालय पर दीवाली के अवसर पर ग्रामवासियों के सहयोग से 15551 दीपक जलाए गए। इससे मंदिर सहित बस स्टैंड और तालाब में एक मनोरम दृश्य देखने को मिला।

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि यह मंदिर 1700 साल पुराना है। पहले यहां पर एक चबूतरा हुआ करता था। इसके बाद एक छोटी सी मढ़िया हनुमान जी की बनी। तत्पश्चात समय बीतने के साथ ही इसका जीर्णोद्धार कराया गया तब जाकर अब भव्य मंदिर देखने को मिल रहा है। प्रतिवर्ष मंदिर परिसर को 1100 दीपों से सजाया जाता था। लोगों की आस्था बढ़ती गई और अब दीवाली के अवसर पर 15551 दीपों की रोशनी से मंदिर को सजाया गया और इसकी छटा देखते ही बनती हैं।

दिवाली के अवसर पर हजारों दीप प्रज्वल करने के लिए लोगों द्वारा दीप और तेल मंदिर में दान किया गया। इस मंदिर पर सालों प्रतिदिन 151 दीपक प्रतिदिन पप्पू भगत जी द्वारा जलाए जाते हैं लेकिन दीवाली के अवसर पर विशेष तौर पर सजाया और डिजाइनिंग कर दीपक जलाए गए हैं। इस दीपमाला की डिजाइन ग्रामीणों द्वारा ही तय की गई हैं।

उनके द्वारा ही पूरी डिजाइन बनाकर दीपक रखवाए गए। साथ ही ग्रामवासियों ने शिक्षा के मंदिर शासकीय एकीकृत हाई स्कूल प्रांगण सहित शरहद पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के नाम भी दीपक जलाए। साथ ही गांव के बड़े तालाब में भी 111 दीपों का दीपदान किया गया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!