विदिशा

विचार संगोष्ठी का आयोजन: कवि कालू पेंटर ने कहा राजनीति के दंगल में अब नकल जरूरी है, मेरे भारत देश को अब सरदार पटेल जरूरी है

आनंदपुर डेस्क :

देश के प्रथम गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आनंदपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आनंदपुर सहित अनेक ग्रामों के गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित हुए और विचार संगोष्ठी में अपने विचार रखें।

विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अभिषेक पटेल राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना जिला अध्यक्ष विदिशा ने कहां की आज देश को पुनः सरदार वल्लभभाई पटेल की जरूरत महसूस हो रही है आज का युवा बिखरता जा रहा है सरदार वल्लभभाई पटेल किसी एक जाति धर्म के नहीं थे वह देश की धरोहर थे जिन्होंने देश को एक जुटता में बांधे रखा। लेकिन आज का युवा जाति और धर्म में विभाजित होकर देश का ही नुकसान कर रहे हैं।

तहसील अध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय समाज लटेरी के मनमोहन गौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को आज के हर युवा को मनाना चाहिए उन्होंने उन परिस्थितियों में देश की अखंडता को बांधे रखा जिन परिस्थितियों में अच्छे-अच्छे दिक्कत टिक नहीं सके। आज पूरा देश उनकी 150 वीं जन्म जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मना रहा है।

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार में कहां की सरदार वल्लभभाई पटेल ने 523 रियासतों को भारत में विलय कराया यह कोई आसान कार्य नहीं था वाकई में वह लोह पुरुष थे। साथ ही उन्हें भारत सरकार से भारत रत्न सम्मान भी प्राप्त हुआ इसलिए हम सभी को देश के हर एक महापुरुष का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एकता से मनाना चाहिए। महापुरुष देश के होते हैं किसी जाति या धर्म के नहीं।

आनंदपुर क्षेत्र के जाने-माने कवि और चित्रकार कालू पेंटर ने चार पंथियों में कहा कि “राजनीति के दंगल में अब नकल जरूरी है, और मेरे भारत देश को सरदार वल्लभभाई पटेल जरूरी है”
जैसे दिया बाती में तेल जरूरी है, अब मेरे भारत को सरदार वल्लभभाई पटेल जरूरी है।

साथ ही इस विचार संगोष्ठी में राजू श्रीवास्तव जनपद सदस्य, वीरेंद्र शर्मा सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत काछीखेड़ा, नवीन करेरिया आनंदपुर, रवि पाटीदार काछीखेड़ा, गोलू पटेल शेरगढ़, डॉ संग्राम सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठजन ने अपने विचार व्यक्त कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया इस अवसर पर अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के बैनर तले आयोजित इस विचार संगोष्ठी में इस विचार संगोष्ठी से सबसे पहले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं में सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर फूल माला अर्पित कर विचार संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!