भोपाल

अभी MP में मानसून आने में देरी: 5 दिन बादलों की लुकाछिपी 27-28 को तेज बारिश के आसार

भोपाल डेस्क :

उत्तर भारत समेत 17 राज्यों में मानसून एक हफ्ते या इससे ज्यादा लेट हो चुका है। जबकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आंशिक रूप से ही मानसून ने दस्तक दी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत में बने दो मानसूनी सिस्टम मानसून को आगे यानी उत्तर की ओर धकेलेंगे।

सब कुछ ठीक रहा तो अगले 72 घंटे में मप्र में मानसून की एंट्री के बाद 27, 28 जून के आसपास जोरदार बारिश करा सकते हैं। अभी भोपाल समेत पूरे मप्र में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। अगले 5 दिन बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक 12 डिग्री उत्तरी अक्षांश (दक्षिण भारत) में पूर्वी और पश्चिमी हवाएं आपस में मिल रही हैं। दूसरा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना है।

सात राज्याें में हीटवेव… माैसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्से हीटवेव की चपेट में हैं। इन राज्याें के साथ ही 17 राज्याें में मानसून के आने का इंतजार है।

असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर: असम में कई स्थानों पर रातभर हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह कई जगह बाढ़ की स्थिति गंभीर हाे गई। राज्य के नौ जिलों में 34,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र उफान पर है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!