विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से होगी शुरू: 6 लॉ, 4 पीजी, 2 यूजी, 1 12वीं पास

न्यूज़ डेस्क :
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हाेने जा रही है। कांग्रेस जिले की सभी 8 तो भाजपा 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। ऐसे में बीना छोड़कर जिले की 7 सीटाें पर भाजपा और कांग्रेस दाेनाें के ही प्रत्याशियों के आमने-सामने की तस्वीर साफ हो चुकी है। 15 प्रत्याशियों में सर्वाधिक 6 ने लाॅ की पढ़ाई की है। 2 ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 4 ने पीजी किया है। 2 ने यूजी और एक ने कक्षा-12वीं तक ही पढ़ाई की है।

प्रत्याशियों में भार्गव,भूपेंद्र, सुरेंद्र, रक्षा, निर्मला और हर्ष ने लॉ की पढ़ाई की है। प्रदीप और ज्याेति ने इंजीनियरिंग की है और नीरज-12वीं पास है। उम्र के हिसाब से देखा जाए ताे रहली से भाजपा प्रत्याशी भार्गव की उम्र सबसे ज्यादा है। वे 71 वर्ष के हैं। वहीं खुरई से कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा सबसे कम आयु की हैं। उनकी उम्र 29 साल है। इस बार के चुनाव में चार महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं। चारों को ही कांग्रेस ने टिकट दिया है।



