मध्यप्रदेश

आज आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: 2 घंटे रहेंगे सिंधिया स्कूल में, आज 26 स्थानों पर रुकेगा ट्रैफिक

ग्वालियर डेस्क :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की शाम ग्वालियर अाएंगे। वह ग्वालियर मेें करीब डेढ़ घंटे रहेंगे। शुक्रवार को दोपहर में दो बार पीएम यात्रा की रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान शाम 7 बजे के बाद तक पूरे रूट पर लंबा जाम रहा। जाम से सबसे अधिक परेशानी गोला का मंंदिर व भिंड रोड से गुजरने वाले लोग रहे। यहां एक घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही।

प्रधानमंत्री किला स्थित सिंधिया स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को शाम 4.30 बजे विमानतल से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर 4.55 बजे किला पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री शाम को स्कूल से 6.30 बजे वापस सड़क मार्ग से विमानतल के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री उरवाई गेट से बहोड़ापुर चौराहा, सागरताल, जलालपुर, हजीरा, गोले का मंदिर होते हुए विमानतल पर पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री के 20 किलोमीटर के रूट पर 26 तिराहों-चौराहों पर ट्रैफिक को रोका जाएगा। शनिवार को उरवाई गेट व किला गेट दोनों रास्तों से किला के ऊपर जाना प्रतिबंधित रहेगा। पीएम के रूट पर आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पीएम के रूट पर तीन किलोमीटर की रेंज में नो फ्लाई जोन भी घोषित किया गया है।

ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण यहां नहीं जा सकेंगे पीएम

शहर में अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण पीएम का सरोदघर का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। शिंदे की छावनी के संकरे मार्ग के कारण ही पीएम को इस मार्ग से नहीं लाया गया। जिन क्षेत्रों में पीएम को आने से रोका गया वहां आए दिन ट्रैफिक में फंसकर लाेग परेशान होते हैं।

दोपहर 3:30 से शाम तक बंद रहेगा ट्रैफिक

भिंड रोड से गोला का मंदिर चौराहा, मुरैना रोड पर जलालपुर चौराहा तक, आनंद नगर रोड, बहोड़ापुर चौराहा, एटीएम तिराहा, पागलखाना तिराहा, शब्दप्रताप आश्रम, उरवाई गेट व संत कृपाल सिंह आश्रम तिराहा के रूट पर ट्रैफिक को पीएम की यात्रा के दौरान रोका जाएगा।

ऐसे डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

  • भिंड एवं मालनपुर की तरफ जाने वाले वाहन सूर्य नमस्कार चौराहा से दुल्लपुर, इंद्रमणिनगर, दूध डेयरी तिराहा, सात नंबर चौराहा, 6 नंबर चौराहा से जडेरुआ बांध होते हुए बेहटा चौकी, लक्ष्मणगढ़ पुल होते हुए भिंड की तरफ जाएंगे। भिंड की ओर से आने वाले वाहन लक्ष्मणगढ़ पुल से बाईपास होते हुए बेहटा चौकी, बड़ागांव पुल, मोहनपुर तिराहा, हुरावली तिराहा, सिरोल तिराहा से सचिन तेंदुलकर मार्ग होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
  • मुरार से डीडी नगर जाने वाले वाहन ब्रिगेडियर तिराहा से पिंटो पार्क होते हुए जाएंगे। मुरैना की ओर जाने वाले वाहन 6 नंबर चौराहा से जडेरुआ बांध, लक्ष्मणगढ़ पुल होते हुए जाएंगे। मुरैना की तरफ से आने वाले वाहन निरावली से प्रवेश कर बहोड़ापुर से लक्ष्मीगंज के रास्ते से फूलबाग व डीबी मॉल पहुंचेंगे।
  • मुरैना से दतिया, झांसी, शिवपुरी जाने वाले वाहन निरावली से बायपास होते हुए लक्ष्मणगढ़ पुल, सिकरौदा तिराहा होते हुए जाएंगे।

लश्कर से मुरैना जाने वालों को होगी परेशानी

पीएम के रूट पर सबसे अधिक परेशानी लश्कर क्षेत्र से मुरैना जाने वालों को होगी। बहोड़ापुर, सागरताल, जलालपुर के रास्ते पर ट्रैफिक रोके जाने के कारण लश्कर से मुरैना जाने वालों को गोल पहाड़िया से शंकरपुर के रास्ते का चक्कर लगाकर निकलना होगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!