विदिशा

नव विवाहित वर वधु ने बेजुबान पक्षियों के लिए रखा सकोरा: क्षेत्र के लोगों को दिया सार्थक संदेश

आनंदपुर डेस्क  :

नव विवाहित वर वधु ने दामपंत जीवन में प्रवेश करते ही बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरा रखकर लोगों के लिए सार्थक संदेश दिया। ग्राम बंदीपुर निवासी समाजसेवी नितेश राज की शादी अभी एक दिन पहले ही मुरवास से हुई है तो उन्होंने पहले से ही सोच रखा था कि अपने वैभाहिक जीवन की शुरुआत कुछ सार्थक कार्य कर की जाएगी।


इस बीच उन्हें ध्यान आया कि सामाजिक संगठन जन चेतना मंच का सकोरा विथ सेल्फी अभियान संपूर्ण जिले में चल रहा है तो क्यों ना हम भी इस सार्थक पहल का हिस्सा बने और बेजुबान पक्षियों की पत्तियों को पीने का पानी रखें। क्योंकि वर्तमान समय भीषण गर्मी में गुजर रहा है जिसका एहसास आज पूरा जीव जगत कर रहा है इस भीषण गर्मी के कारण छोटे जल स्रोत भी सूख रहे हैं पशु पक्षियों को भी पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। संगठन ने जो सार्थक अभियान छेड़ा है वाकई सराहनी है

हम इस अभियान से प्रेरित होकर सकोरा रख रहे हैं। और हम आज से संकल्प लेते हैं कि प्रतिवर्ष जैसे ही गर्मियों का सीजन शुरू होगा तो हम पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरा रखेंगे साथ ही अन्य लोगों को भी सकोरा रखने की सलाह देंगे। जिससे यह बेजुबान पब भी पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके।
नितेश और गीता में आगे बताया कि हमारे यहां तो पानी की कमी भी नहीं है साथ ही पक्षियों को खाने की कमी भी नहीं है क्योंकि हमारे यहां बहुत सारे फलदर वृक्ष लगे हैं उन पर प्रतिदिन सैकड़ो पक्षी बैठकर भोजन करते हैं। अब इन आम के पेड़ों पर सकुरा बांधकर उनमें पानी भर दिया है जिससे वह पक्षी और अच्छे से भोजन कर पानी पी सकेंगे।

उल्लेखनीय हैं की सामाजिक संगठन जन चेतना मंच में 26 अप्रैल को सकोरा विथ सेल्फी अभियान की शुरुआत की है। जिसका असर अब पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है अभी तक संगठन के पास सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 487 फोटो/वीडियो आ चुके हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!